Health Tips: पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए खाएं ये फूड्स और जानिए किन चीज़ों को खाने से करें परहेज
health-how-to-improve-stomach-health-include-these-foods-in-your-diet
Health Tips: क्या आपका पाचन तंत्र दुरुस्त नहीं है, आप कुछ भी खाते हैं, तो पचने में परेशानी होती है? क्या आप जानते हैं, पेट संबंधी समस्याएं क्यों होती हैं? आपकी खाने की आदतें पाचन शक्ति को कमजोर करता है।
साबुत अनाज, फल और सब्जियों जैसे फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से पाचन शक्ति को बढ़ावा मिल सकता है। अक्सर लोग पाचन समस्याओं से पीड़ित होते हैं, जिनमें पेट की परेशानी जैसे दर्द, सूजन, गैस, दस्त और कब्ज तक के लक्षण होते हैं।
जिन खाद्य पदार्थों में प्रोबायोटिक्स होते हैं, ये आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया को संतुलित करने और हानिकारक बैक्टीरिया से बचाने में मदद करते हैं। आहार में इन खाद्य पदार्थों को शामिल करने से कई बीमारियों से बच सकते हैं। पेट संबंधी बीमारी जैसे गैस और सूजन से राहत मिल सकती है।www.jobonbox.com
साबुत आनाज
साबतु अनाज जैसे जौ, ब्राउन राइस, क्विनोआ, पॉपकर्न पाचन शक्ति के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इनमें प्रीबायोटिक्स होते हैं यानी ये फूड्स गुड बैक्टीरिया से भरपूर हैं। साबुत अनाज मल त्यागने की क्रिया को आसान बनाता है। जिससे कब्ज से राहत मिलती है।
फल खाने से पाचन दुरुस्त रहता है
सेब, नाशपाती, केला, पपीता आपके पाचन के लिए सबसे अच्छे फल हैं। इनमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। ये अन्य विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं जो पाचन में सहायता करते हैं। फलों के नियमित सेवन से मल त्यागने की क्रिया में मदद मिलती है ।
पाचन तंत्र को खराब करती है चे चीज़ें
ऑयली फूड्स
तला हुआ खाना में फाइबर कम होता है। यह दस्त का कारण बन सकता है। अगर आप अधिक मात्रा में ऑयली फूड्स खाते हैं, तो आपके आंत पर असर पड़ सकता
प्रोसेस्ड फूड्स
प्रोसेस्ड फूड्स में पोषक तत्वों की कमी होती है। इनमें शुगर ज्यादा और फाइबर कम होता है। इससे कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
आर्टिफिशियल स्वीटनर
आर्टिफिशियल स्वीटनर से पेट में ऐठन और दस्त की समस्या हो सकती है।
अल्कोहल
अल्कोहल के सेवन से पाचन तंत्र की समस्या हो सकती है। अगर पाचन को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो अल्कोहल पीने से बचें।
Naresh Chouhan 

