हेड कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत:देर रात ड्यूटी से आया, सुबह जल्दी जाने के लिए निकला, तभी अटैक

अलवर के प्रतापगढ़ थाने में कार्यरत हेड कॉन्स्टेबल छोटे खां की सोमवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। छोटे खां घर से ड्यूटी निकल रहे थे। एक दिन पहले नारायपुर मेले से ड्यूटी कर रात को घर आए थे। जिनको सुबह अटैक आया। बाद में निजी अस्पताल लेकर गए। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। भतीजे साजिद खान ने बताया कि चाचा छोटे खां नारायणपुर मेले से ड्यूटी कर सीधे घर आए थे। रात को घर आए। सुबह फिर ड्यूटी चल दिए। ड्यूटी के दौरान ही उनको अटैक आया है।

अलवर शहर में मकान

छोटे खां का अलवर शहर में एनईबी थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में मकान है। यहां सुबह तैयार होकर ड्यूटी निकल रहे थे। तभी उनको अटैक आ गया। कॉन्स्टेबल के 3 बेटे हैं। जिनका मूल गांव चिकानी के पास खानपुर मेवान हैं। वहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

11 महीने शेष थे रिटायरमेंट के

छोटे खां पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल है। वे काफी लंबे समय से प्रतापगढ़ में कार्यरत थे। उनके रिटायरमेंट के केवल 11 महीने बचे थे। लेकिन उससे पहले ही अचानक अटैक आया। अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद परिवार में मातम छा गया