Mother's Day 2023: इस मदर्स डे मां को दें अच्छी सेहत का तोहफा, ऐसे रखें उन्हें हेल्दी और बीमारियों से दूर
health-mothers-day-2023-tips-to-take-care-of-your-mothers-health
Mothers Day 2023 अगर आप अपनी मां को इस मदर्स डे कुछ अच्छा गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो महंगी-महंगी चीज़ें खरीदने की जगह उन्हें कैसे सेहतमंद रखा जाए इस पर ध्यान दें। बहुत छोटी-छोटी चीज़ों से आप रख सकते हैं उन्हें बीमारियों से दूर।
Mother's Day 2023: हर साल मई माह के दूसरे रविवार का दिन दुनियाभर में मदर्स डे (Mother's Day 2023) के रूप में मनाया जाता है। जो इस साल 14 मई को मनाया जाएगा। इस दिन को मनाने का मकसद मां के योगदान, प्यार और त्याग को सम्मानित करना है। वैसे तो एक दिन इसके लिए काफी नहीं। एक मां का काम कभी खत्म नहीं होता, वो सुबह से लेकर रात तक बिना कोई शिकायत किए पूरा घर संभालती है। कई बार सेहत न ठीक होने के बावजूद वो आपका ख्याल रखने में पीछे नहीं हटती। मदर्स डे पर लोग अपनी मॉम को स्पेशल फील करवाने के लिए उन्हें गिफ्ट्स देते हैं, बाहर घुमाने ले जाते हैं और भी कई तरीकों से इस दिन को यादगार बनाने की कोशिश करते हैं लेकिन एक और गिफ्ट है जो शायद उन्हें देना सबसे यूजफुल होगा, वो है अच्छी सेहत का तोहफा।
तो इस मदर्स डे उन्हें कैसे सेहतमंद रखा जाए, इसके प्रयास करें जिसमें यहां दिए गए टिप्स आ सकते हैं आपके काम।www.topstudi.com
ऐसे रखें मां की सेहत का ध्यान
रखें स्ट्रेस और एंग्जायटी से दूर
घर में बच्चों, बड़े-बूढ़े की जिम्मेदारी संभालते-संभालते कई बार स्ट्रेस बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और अगर आपकी मॉम वर्किंग हैं तब तो ऑफिस के काम का भी स्ट्रेस उन्हें रहता होगा। तो ऐसे में आपको आगे बढ़कर उनकी जिम्मेदारियों में हाथ बंटाना चाहिए। घर के जो काम आप कर सकते हैं उसके लिए मम्मी का इंतजार न करें। कभी आप भी उनके लिए खाना बनाएं, चाय बनाएं, थोड़ी देर बैठकर बातें करें और पॉसिबल हो तो उन्हें बाहर घुमाने ले जाएं। यकीन मानिए इन छोटी-छोटी कोशिशों से आपका उनका स्ट्रेस लेवल काफी हद तक कम कर सकते हैं।
टाइम टू टाइम चेकअप
उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं को सेहत संबंधी कई समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। जिसमें एनीमिया से लेकर हड्डियों में दर्द, हाई-लो ब्लड प्रेशर, थायरॉयड, यूरिक एसिड की प्रॉब्लम और डायबिटीज भी शामिल है। समय पर इन पर ध्यान न दिया जाए तो ये और दूसरी समस्याओं की वजह बन सकती हैं, तो उन्हें इन परेशानियों से बचाए रखने के लिए उनका रूटीन चेकअप करवाते रहें। इससे समय पर परेशानियों का पता चल जाता है और उचित इलाज से उसे ठीक किया जा सकता है।
डाइट पर भी दें ध्यान
कभी लापरवाही तो कभी बिजी होने के चलते माएं कई बार अपने खानपान पर पूरी तरह से ध्यान नहीं दे पाती, जिससे उनके शरीर को कई सारे जरूरी न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल पाते, जो शरीर के कई सारे फंक्शन्स के लिए जरूरी होते हैं। तो अपने साथ मां के खानपान पर भी ध्यान दें। उनकी भी डाइट में दूध, दही, हरी सब्जियां, दालें, अनाज, आयरन सप्लीमेंट और फाइबर से भरपूर चीज़ें शामिल होनी चाहिए, इसे ट्रैक करें।
एक्टिव रखने की कोशिश करें
बढ़ती उम्र में ही आपकी मां स्वस्थ रहें इसके लिए उन्हें किसी न किसी बहाने से एक्टिव रखने की कोशिश करें। इसके लिए आप चाहें तो सुबह उन्हें अपने साथ वॉक पर ले जाएं या अपने साथ योग करवाएं। हेल्दी डाइट के साथ थोड़ी-बहुत एक्टिविटी रहेगी तो वो लंबे समय तक हेल्दी बनी रहेंगी।


