World Liver Day 2023: लिवर को रखना चाहते हैं हेल्दी, तो लाइफस्टाइल से लेकर डाइट में करें ये बदलाव

health-to-keep-liver-healthy-make-these-changes-in-lifestyle-and-diet

World Liver Day 2023: लिवर को रखना चाहते हैं हेल्दी, तो लाइफस्टाइल से लेकर डाइट में करें ये बदलाव
health-to-keep-liver-healthy-make-these-changes-in-lifestyle-and-diet

शरीर के अन्य हिस्सों की तरह लिवर भी हमें स्वस्थ्य रखने में काफी अहम भूमिक निभाता है। इसलिए उसका ख्याल रखना भी बेहद आवश्यक है। हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है ताकि लोगों को ध्यान इस ओर आकर्षित किया जा सके और उन्हें अपने लिवर का ख्याल रखने के लिए जागरुक किया जा सके

हालांकि, जरूरी नहीं है कि हम हमेशा लापरवाही के चलते ही इसके स्वास्थ्य को अनदेखा कर रहे हों, कई बार हम अनजाने में या फिर गलत आहार के चलते भी गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इस लेख में हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि एक हेल्दी लिवर पाने के लिए हम अपने डाइट में क्या बदलाव करने चाहिए और किन टिप्स की मदद से अपना ख्याल रखना चाहिए।www.gowengo.com

हम जो कुछ भी खाते हैं, चाहे वह भोजन हो, शराब या फिर कुछ और, इससे शरीर में उत्पन्न होने वाले विषाक्त पदार्थों और आंतों द्वारा अवशोषित हानिकारक पदार्थों को संभालने के लिए, लीवर को सबसे ज्यादा जिम्मेदार ठहराया जाता है। 19 अप्रैल को लीवर से संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विश्व लीवर दिवस मनाते हैं, तो इस खास मौके पर जानते हैं कि लीवर के अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए जीवनशैली में क्या बदलाव कर सकते हैं।

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए टिप्स-

1. ज्यादा शराब का सेवन न करें। यह लीवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है और सिरोसिस में सूजन पैदा कर सकता है, जो घातक हो सकता है।

2. स्वस्थ आहार लें और नियमित व्यायाम करें। वजन नियंत्रण में रखेंगे, जो नॉन-अल्कोहल फैटी लीवर रोग (एनएएफएलडी) को रोकने में मदद मिल सकती है।

3. दवाओं का कभी-कभी साइड इफेक्ट हो सकता है, एसिटामिनोफेन या सल्फा जैसे पेन किलर्स लिवर के लिए समस्याओं का कारण बनते हैं