क्रिकेट के 'सिकंदर' का ऐतिहासिक कारनामा, IPL में अर्धशतक लगाने वाले जिम्बाब्वे के पहले क्रिकेटर बने
sikandar-raza-only-zimbabwe-player-to-have-scored-fifty-in-ipl-history-lucknow-super-giants-vs-punjab-kings-21st-match
Sikandar Raza: लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में सिंकदर रजा (Sikandar Raza) ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी से अपनी टीम को जीत दिलाने का काम किया
लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में सिंकदर रजा (Sikandar Raza) ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी से अपनी टीम को जीत दिलाने का काम किया. रजा ने गेंदबाजी करते हुए जहां 2 ओवर के स्पेल में 19 रन देकर 1 विकेट लिए तो वहीं वहीं दूसरी ओर बैटिंग करते हुए 41 गेंद पर 57 रन की पारी खेली. जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. सिकंदर रजा आईपीएल में अर्धशतक जमाने वाले पहले जिम्बाब्वे खिलाड़ी बने हैं. उन्हें ही प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया. आईपीएल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड पाने वाले सिंकदर रजा पहले जिम्बाब्वे के क्रिकेटर भी हैं. रजा ने अपनी शानदार ऑलराउंड परफॉर्मेंस से साबित कर दिया कि, क्यों वो हाल के समय में सबसे बेहतरीन क्रिकेटर के तौर पर उभरे हैं
पाकिस्तानी मूल के हैं सिकंदर रजा
पाकिस्तान में जन्में सिकंदर रजा जिम्बाब्वे की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेटर खेलते हैं. साल 2013 में सिकंदर ने जिम्बाब्वे के लिए तीनों फॉर्मेट में अपना डेब्यू किया था. अब आईपीएल में अपने परफॉर्मेंस से सिकंदर ने फैन्स का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर हर तरफ सिकंदर की तारीफ हो रही है. बता दें कि मिनी ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने सिकंदर पर सिर्फ 75 लाख रुपये खर्च किएwww.keymyhome.com
सिकंदर रजा की पारी ने बनाया मैच
जब सिकंदर क्रीज पर बैटिंग करने आए थे तो उस समय पंजाब किंग्स की टीम पारी लड़खड़ाई हुई थी. पंजाब के 4 विकेट केवल 75 रन गिर गए थे. ऐसे में सिकंदर ने रन रेट को बनाए रखते हुए क्रीज पर अपने पैर जमा लिए और मैच को पंजाब की झोली में डालने का काम किया. हालांकि 139 रन के स्कोर पर सिकंदर आउट हुए लेकिन तबतक उन्होंने अपना काम कर दिया था. बाद में फिर शाहरुख ने 10 गेंद पर 23 रन बनाकर पंजाब को आखिरी ओवर में जीत दिला दी


