Hero Vida 1 ने लगातार 24 घंटे चलकर तय की 1780 किलोमीटर की दूरी, गिनीज बुक में नाम दर्ज
hero-vida-1-ran-non-stop-for-24-hours-entered-in-the-guinness-book
Hero Vida 1 की इस उपलब्धि पर इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का टाइटल दिया गया है। कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक वाहन वीडा वी1 स्कूटर ने लगातार 24 घंटे चलकर अभी तक सर्वाधिक दूरी के बनाए गए मौजूदा विश्व रिकॉर्ड को लगभग 350 किलोमीटर पीछे छोड़ दिया
। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन Hero Vida ने एक कीर्तिमान हासिल किया है। हीरो मोटोकॉर्प के उभरते हुए मोबिलिटी ब्रांड, वीडा ने अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहन,स्कूटर ने लगातार 24 घंटे चलाकर सर्वाधिक दूरी तय करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कैसे गढ़ा हीरो वीडा वी1 ने ये बड़ा कीर्तिमान, आइए जान लेते हैं।
लगातार 24 घंटे चलाकर बनाया रिकॉर्ड
जयपुर में स्थित हीरो सेंटर फॉर इनोवेशन एंड टेक्नॉलॉजी (सीआईटी) में कंपनी की एक टीम द्वारा रिले बनाकर 24 घंटों में इलेक्ट्रिक स्कूटर को लगातार 1780 किलोमीटर (1106.04 मील) चलाया गया। ये रिकॉर्ड हीरो मोटोकॉर्प के वीडा वी1 स्कूटर द्वारा 20 अप्रैल से 21 अप्रैल, 2023 के बीच बनाया गया है।www.nonvege.com
कंपनी ने कहा कि हमें यह नया रिकॉर्ड बनाने की खुशी है। इससे प्रदर्शित होता है कि वीडा वी1 बनाने के लिए हमने कितनी गहनता से परीक्षण किया है। हम पूरे विश्व में अपनीा ईवी सीरीज का विस्तार करना चाहते हैं। कंपनी ने इस उपलब्धि का श्रेय जयपुर और जर्मनी की R&D टीम को दिया है।
मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का टाइटल
Hero Vida 1 की इस उपलब्धि पर इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का टाइटल दिया गया है। कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक वाहन, वीडा
ने लगातार 24 घंटे चलकर अभी तक सर्वाधिक दूरी के बनाए गए मौजूदा विश्व रिकॉर्ड को लगभग 350 किलोमीटर पीछे छोड़ दिया। कुल 24 घंटों में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर द्वारा चली गई दूरी 1780 किलोमीटर (1106.04 मील) थी।
Hero Vida के बारे में
Hero Vida V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट्स - Vida V1 Plus और Vida V1 Pro में उपलब्ध है। इसे एक बार चार्ज करने पर अधिकतम 165 किलोमीटर तक राइड किया जा सकता है। इसके अलावा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 80kmph की टॉप स्पीड पर भाग सकता है। 1.45 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। कंपनी ने कहा कि वह देश में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने की योजना बना रही है। Hero Vida चालू कैलेंडर वर्ष 2023 के भीतर 100 शहरों को लक्षित कर रही है।


