Google I/O 2023: अब 180 देशों में उपलब्ध होगा Google Bard, जापानी और कोरियाई भाषा को भी करेगा सपोर्ट

latest-launch-google-io-2023-event-google-bard-will-now-be-available-in-180-countries-support-for-japanese-and-korean-languages

Google I/O 2023: अब 180 देशों में उपलब्ध होगा Google Bard, जापानी और कोरियाई भाषा को भी करेगा सपोर्ट
latest-launch-google-io-2023-event-google-bard-will-now-be-available-in-180-countries-support-for-japanese-and-korean-languages

Google I / O 2023 Event बार्ड अब 180 देशों के लिए ओपन हो गया है। Google वेटिंग लिस्ट को हटाकर और अधिक लोगों को इसे अंग्रेजी में आजमाने की अनुमति भी दे रहा है। सुंदर पिचाई ने कतहा है कि बार्ड को और भी बड़े अपडेट दिए गए हैं।

 गूगल अपने चैटबॉट बार्ड का लगातार विस्तार कर रहा है। Google I/O 2023 इवेंट में सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि BARD लगातार बेहतर हो रहा है और इसे 20 से ज्यादा कोडिंग लैंग्वेज आती है। उन्होंने कहा कि BARD में 20 से ज्यादा प्रोग्रामिंग लैंगवेज का सपोर्ट है।

बता दें कि किसी भी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में BARD के जरिए टूल या सॉफ्टवेयर बनाया जा सकता है। इस साल Google I/O इवेंट में  कंपनी ने बार्ड में कई अपग्रेड पेश किए। आपको डिटेल से समझाते हैं कि इसमें क्या नया अपडेट मिला है।www.ristenate.com

180 देशों में उपलब्ध होगा गूगल बार्ड

बार्ड अब 180 देशों के लिए खुला रहेगा और Google ऐसा वेटिंग लिस्ट को हटाकर और अधिक लोगों को इसे अंग्रेजी में आजमाने की अनुमति देकर कर रहा है। अंग्रेजी के अलावा बार्ड जापानी और कोरियाई में भी पेश किया जाएगा। भविष्य में बार्ड को 40 अन्य भाषाओं में भी रोल आउट किया जा रहा है।

बार्ड को मिला बड़ा अपडेट

शायद, यह गूगल बार्ड का सबसे बड़ा अपग्रेड है। चैटबॉट को सिर्फ टेक्स्ट के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन अब Google इसे बेहतर रिस्पॉन्स दे रहा है। यूजर्स अपने जवाबों में सीधे Google इमेज सर्च से इमेज देख पाएंगे। 

उदाहरण के लिए, यदि कोई यूजर मुंबई की यात्रा कर रहा है और यदि वे 'मुंबई में मुझे कहां यात्रा करनी चाहिए?' संकेत का इस्तेमाल करते हैं, तो बार्ड अपनी प्रतिक्रिया में टेक्स्ट के अनुसार इमेज शामिल करेगा। Google यूजर्स को Google लेंस का इस्तेमाल करके इमेज के साथ बार्ड को संकेत देने की भी अनुमति देगा।