युवराज सिंह और हेजल कीच के घर आया नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

युवराज सिंह और हेजल कीच के घर आया नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह पैरेंट्स बन गए हैं। 25 जनवरी को हेजल ने बेटे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी खुद युवराज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर कर दी है। युवराज ने लिखा हम बहुत खुश हैं,उम्मीद है आप हमारी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करेंगें।

पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
युवराज ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे सभी फैन्स, परिवार और दोस्तों के लिए। इस बात को शेयर करते हुए बहुत खुशी हो रही है, कि हम आज एक बेटे के पैरेंट्स बने हैं। हेजल ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। हम इस आशिर्वाद के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि आप हमारी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करें। आप सभी को प्यार हेजल और युवराज।'

हेजल का करियर
हेजल और युवराज ने 30 नवंबर 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने सिख और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। गुरुद्वारे में शादी करने के बाद गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। हेजल सलमान स्टारर बॉडीगार्ड में करीना कपूर के साथ नजर आईं थीं। उन्होंने मैक्सिम, धर्म संकट में और बांके की क्रेजी बारात में नजर आई थीं। इसके अलावा वह पंजाबी और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। वहीं हेजल बिग बॉस के सीजन-7 में भी नजर आ चुकी हैं।