प्रताड़ित बच्चे का परिवार भरतपुर से हुआ गायब घर पर RAC तैनात की, जज के साथी दो क्लर्क और निलंबित, HC की विजिलेंस टीम पहुंची
भरतपुर में मजिस्ट्रेट और उनके दो क्लर्क के द्वारा बच्चे से कुकर्म का मामला दर्ज होने के बाद आज हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार विजिलेंस प्रवीण भटनागर सोमवार को भरतपुर पहुंचे जहां उन्होंने कलेक्टर हिमांशु गुप्ता और एसपी देवेंद्र विश्नोई के साथ मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके अलावा मजिस्ट्रेट के दो साथी क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है।
महिला के घर लगाई सिक्योरिटी
मजिस्ट्रेट के खिलाफ बच्चे के साथ कुकर्म का मामला दर्ज होने के बाद बच्चे के घर की सिक्योरिटी लगा दी गई है। आरएसी के हथियारबंद पुलिसकर्मी बच्चे और उसके परिवार की सुरक्षा कर रहे हैं।
बच्चा और उसका परिवार घर से गायब
दूसरी तरफ सीओ सिटी सतीश वर्मा और बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गंगाराम पराशर जब बच्चे के घर पहुंचे तो बच्चे और उसका परिवार घर नहीं मिला। जिसके बाद महिला की लोकेशन तलाशी गई तो पता लगा की महिला अपने बच्चों के साथ आगरा गई हुई है। बच्चा घर नहीं मिलने के कारण उसके 164 के बयान आज नहीं हो पाए। वही जानकारी मिली है कि भरतपुर पुलिस बच्चे और उसके परिवार को तलाश करने के लिए आगरा गई है।
मजिस्ट्रेट के साथी दो क्लर्क निलंबित
मजिस्ट्रेट और ACB के सीओ के बाद न्यायिक कर्मचारी अंशुल सोनी और राहुल कटारा को भी निलंबित कर दिया गया है। इस दौरान अंशुल सोनी को नदबई और राहुल कटारा को रूपवास में उपस्थिति देनी होगी।


