चिलचिलाती धूप में रखें अपनी CNG Car को सुरक्षित, बस करना होगा ये काम
how-to-keep-safe-your-cng-car-during-summer-heat-wave
इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं सीएनजी कार के देखभाल के बारे में। अगर आप भविष्य में अपनी सीएनजी किट लगवाना चाहते हैं तो लोकल मार्केट पर बिल्कुल भी भरोसा न करें। गर्मियों में अधिक तापमान बढ़ने के कारण सीएनजी मालिकों को अपनी गाड़ी की अधिक केयर करने की जरूरत पड़ती है। इस मौसम में गाड़ी के स्पार्क प्लग खराब होने की शिकायतें अधिक आती हैं। ऐसे में आपके लिए सीएनजी गाड़ियों की देखभाल के लिए कुछ प्वाइंट्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप अपनी गाड़ी को सेफ रख सकते हैं
टैंक फुल करवाने से बचें
इससे आपके गाड़ी में जरा भी खतरा नहीं रहेगा। गैस टैंक में फुल टैंक भरवाने के लिए एक्सपर्ट्स भी मना करते हैं। इससे संभावित खतरे का डर नहीं रहता है।
फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट लगवाएं
तो लोकल मार्केट पर बिल्कुल भी भरोसा न करें। बहुत से लोग पैसे बचाने के चलते ऐसा करते हैं, जिन्हें आगे चलकर भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट पर ही भरोसा करें। क्योंकि कंपनियां अपने वाहनों के हिसाब से और उसके लिए बनाए गए पॉजिशन को देखते हुए सीएनजी किट फिट करती है।www.keymyhome.com
सीएनजी गाड़ी में जब भी आप एक्सेसरीज लगवाएं तो उस कंपनी से ही लगवाएं। बाहर मार्केट में मिलने वाले एक्सेसरीज आपकी गाड़ी को नुकसान पहुचा सकते हैं। आपके थोड़े से लोभ के चलते आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
पहले पेट्रोल से करें स्टॉर्ट
अगर आपके पास पहले से ही सीएनजी गाड़ी है तो आप जब भी गाड़ी चलाएं सबसे पहले पेट्रोल से चलाएं उसके बाद ही सीएनजी स्वीच करें। इसके आपके गाड़ी के इंजन पर अतिरिक्त प्रेशर नहीं पड़ेगा।
इंश्योरेंस के समय रखें खास खयाल
लेकिन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट पर जिक्र नहीं है तो ऐसी स्थिति के लिए अलग-अलग नियम है। जैसे कुछ कंपनिया कुछ हिस्सा काटकर क्लेम की रकम देती है और कुछ तो क्लेम को सीधा रिजेक्ट कर देती है। इसलिए इंश्योरेंस कराने से पहले कंपनी से पूरी जानकारी लें।


