Cannes 2023: कान फिल्म फेस्टिवल में एक बार फिर अपने लुक से ऐश्वर्या राय बच्चन ने बिखेरा जलवा, तस्वीरें देखते ही फैंस भी दे बैठेंगे दिल

aishwarya-rai-bachchan-dazzled-with-her-cannes-film-festival-look-at-the-red-carpet

Cannes 2023: कान फिल्म फेस्टिवल में एक बार फिर अपने लुक से ऐश्वर्या राय बच्चन ने बिखेरा जलवा, तस्वीरें देखते ही फैंस भी दे बैठेंगे दिल
aishwarya-rai-bachchan-dazzled-with-her-cannes-film-festival-look-at-the-red-carpet

कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में ऐश्वर्या राय बच्चन द्वारा पहना गया लुक बेहद खास है, जिसे जानकर आप भी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे.

कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में कई बॉलीवुड हसीनाओं ने अपन लुक्स के जलवे बिखेरे. लेकिन फैंस को जिनका इंतजार था वह आ ही गई. जी हां हर साल अपने लुक से फैंस के बीच सुर्खियों में रहने वालीं ऐश्वर्या राय बच्चन का इस साल का लुक भी सामने आ गया है. सोफी कॉउचर द्वारा बनाए गए सिल्वर आउटफिट में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखन लायक है. वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन के ग्लैमरस लुक को देखते ही फैंस भी अपना दिल दे बैठे हैं. चलिए आपको दिखाते हैं अमिताभ बच्चन की बहू का कान फिल्म फेस्टिवल का खूबसूरत लुक... 

एक हुड और एक काले बो के साथ एक सिल्वर गाउन में ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक देखने लायक हैं. इसी गाउन की तस्वीर सोफी कॉउचर के इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर की गई, इसके कैप्शन में बताया गया कि यह गाउन एल्यूमीनियम और सीक्विन क्रिस्टल से बना है. 

itolevr

कान फिल्म फेस्टिवल की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन ने हैरिसन फोर्ड अभिनीत पांचवीं इंडियाना जोन्स फिल्म इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी के प्रीमियर पर रेड कार्पेट पर वॉक किया. लगभग दो दशकों से कान फिल्म फेस्टिवल में लोरियल का प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं. सबसे पहले वह देवदास की स्क्रीनिंग के लिए फिल्म फेस्टिवल में उतरी थीं.