रात को सोने से पहले दूध में मिलाकर लगाएं ये एक चीज, गायब हो जाएंगी झुर्रियां, ग्लो करेगी स्किन
how-to-use-cucumber-milk-haldi-for-glowing-skin-anti-ageing-skin-care-homemade-face-pack
Night Skin Care Routine: अगर आपके पास दिन में वक्त नहीं है तो आप रात में भी अपने चेहरे पर कुछ खास चीजें अप्लाई कर सकती हैं. जो आपको चेहरे को ग्लोइंग और बेदाग बनाने में मदद करेगा
What to Apply on Face at Night in Hindi: आज के समय में ऑफिस और घर के काम की वजह से कई बार महिलाएं न तो अपनी सेहत पर ध्यान दे पाती हैं और न ही अपनी पर्सनल केयर नहीं कर पाती हैं. जिस वजह से कई बार उनको स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. फेस की स्किन एक सेंसेटिव हिस्सा होती है, जिसकी देखभाल करने की खास जरूरत होती है. एक्सपर्ट्स की मानें तो अपनी स्किन को स्वस्थ रखने के लिए सुबह और रात दोनों समय उसको पेंपर करना जरूरी होता है. लेकिन अगर आपके पास दिन में वक्त नहीं है तो आप रात में भी अपने चेहरे पर कुछ खास चीजें अप्लाई कर सकती हैं. जो आपको चेहरे को ग्लोइंग और बेदाग बनाने में मदद करेगा
अब सवाल ये उठता है कि आप रात में अपने चेहरे पर क्या लगाएं (What to Apply on Face at Night in Hindi) कि वह दिनभर दमकता रहे. तो आज हम बात करने वाले हैं आपके किचन में मौजूद ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में, जिनको आप अपने फेस पर लगाकर अपनी स्किन को बेहतर बना सकते हैं. आइए जानते हैं रात को चेहरे पर क्या लगाकर सोना चाहिए?www.jaimamart.com
सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं कि त्वचा दमकने लगे? (How to use Cucumber, Milk and Haldi for glowing Skin)
हल्दी और दूध
हल्दी और दूध दोनों ही आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. हल्दी को दूध के साथ मिलाकर पीने से ये आपको फायदा पहुंचाती है. साथ ही हल्दी और दूध को फेस पर लगाने से ये आपकी स्किन को भी उतना ही फायदा पहुंचाती है. रात को सोने से पहले हल्दी और दूध का फेस पैक लगाएं और सूखने के बाद धो लें.
खीरे का रस
अगर आप स्किनकेयर के लिए और भी घरेलू नुस्खों की तलाश में हैं, तो यहां हम आपके साथ एक रामबाण नुस्खा साझा कर रहे हैं. जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है. खीरा सेहत के लिए फायदेमंद है ये बात तो हम सब जानते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि सिर्फ आपकी सेहत के लिए नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. यह स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. आप हर रात सोने से पहले चेहरे पर खीरे का रस लगाकर सोएं आपकी स्किन में नेचुरल ग्लो आएगा साथ ही स्किन से जुड़ी परेशानियां भी खत्म हो सकती हैं.


