ब्रिस्बेन टेस्ट का चौथा दिन LIVE: ऑस्ट्रेलिया का छठवां विकेट गिरा, स्मिथ के बाद ग्रीन भी पवेलियन लौटे; शार्दूल को 2 विकेट

ब्रिस्बेन टेस्ट का चौथा दिन LIVE: ऑस्ट्रेलिया का छठवां विकेट गिरा, स्मिथ के बाद ग्रीन भी पवेलियन लौटे; शार्दूल को 2 विकेट
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 74 बॉल पर 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट की सीरीज का आखिरी और निर्णायक टेस्ट ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 6 विकेट गंवाकर 227 से ज्यादा रन बना लिए। इसी के साथ भारत के खिलाफ 250+ रन की लीड बना ली है। फिलहाल, 5कप्तान टिम पेन क्रीज पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया को छठवां झटका शार्दूल ठाकुर ने दिया। उनकी बॉल पर कैमरून ग्रीन 37 रन बनाकर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट हुए।

सिराज ने ऑस्ट्रेलिया को 3 झटके दिए
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने स्टीव स्मिथ को 55 रन पर पवेलियन भेजकर ऑस्ट्रेलिया को 5वां झटका दिया। स्मिथ का कैच स्लिप में कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लिया।

इससे पहले सिराज ने दूसरी पारी के 31वें और अपने 8वें ओवर में दो विकेट लिए। तीसरे विकेट के तौर पर मार्नस लाबुशेन 25 रन बनाकर आउट हुए। स्लिप में रोहित शर्मा ने उनका कैच लिया। इसके बाद ओवर की आखिरी बॉल पर सिराज ने मैथ्यू वेड को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने उनका कैच लपका।

सिराज ने दो कैच छोड़े
सिराज ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्मिथ और ग्रीन के 1-1 कैच छोड़े। दूसरी पारी के 50वें ओवर की पहली बॉल पर उन्होंने स्मिथ का आसान कैच छोड़ा। तब स्मिथ 46 रन पर खेल रहे थे। ओवर वॉशिंगटन सुंदर का था। इसके बाद 53वें ओवर में अपनी ही बॉल पर ग्रीन का कैच छोड़ दिया। तब ग्रीन 14 रन पर थे।

रोहित ने स्मिथ को चिढ़ाया
लंच से ठीक पहले रोहित शर्मा पिच पर आकर शैडो बैटिंग करते दिखे। इस दौरान बैटिंग कर रहे स्टीव स्मिथ उन्हें देख रहे थे। इसी दौरान कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने मजाकिया अंदाज में कहा- ‘‘स्मिथ सिर्फ देख ही रहे हैं। शायद रोहित, स्मिथ को चिढ़ाने के लिए ऐसा कर रहे या शायद नहीं कर रहे।’’

शुरुआत एक घंटे के बाद भारत को लगातार 2 विकेट मिले

चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन से आगे खेलना शुरु किया। इसके बाद डेविड वॉर्नर और मार्कस हैरिस ने 89 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप कर तेज शुरुआत दी। भारत को चौथे दिन शुरुआती एक घंटे के खेल के बाद लगातार दो ओवर में दो सफलता मिली।

पहले तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने हैरिस को 38 रन पर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद डेविड वॉर्नर 75 बॉल पर 48 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर ने उन्हें LBW किया।

शार्दूल और वॉशिंगटन के बीच 123 रन की पार्टनरशिप

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 369 रन बनाए थे। जवाब में शार्दूल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर ने 7वें विकेट के लिए 123 रन की पार्टनरशिप की। इसकी बदौलत टीम इंडिया ने पहली पारी में 336 रन बनाए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 54 रन की बढ़त ले ली थी।

तीसरे दिन टीम इंडिया ने एक समय टीम ने 186 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद शार्दूल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर ने भारतीय पारी को संभाला और रिकॉर्ड साझेदारी कर डाली। दोनों ने 7वें विकेट के लिए 217 बॉल पर 123 रन की पार्टनरशिप की। ऑस्ट्रेलिया में शतकीय साझेदारी करने वाली यह भारत की चौथी जोड़ी है।

वाका पर 20 साल बाद 8वें नंबर के बल्लेबाज ने फिफ्टी लगाई

ब्रिस्बेन में 20 साल बाद 8वें या इससे नीचे के बल्लेबाज ने अर्धशतक बनाया। शार्दूल से पहले 1991 में पाकिस्तान के मोइन खान ने ब्रिस्बेन के वाका ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 61 रन की पारी खेली थी। शार्दूल ने मनोज प्रभाकर के रिकॉर्ड की बराबरी भी की।

ब्रिस्बेन में 8वें या इससे नीचे के बल्लेबाजों द्वारा सबसे ज्यादा रन

बल्लेबाज रन बनाए खिलाफ साल
शार्दूल ठाकुर 67 ऑस्ट्रेलिया 15 जनवरी, 2020/21
मोइन खान 61 ऑस्ट्रेलिया 5 नवंबर, 1999
मनोज प्रभाकर 54 ऑस्ट्रेलिया 29 नवंबर, 1991
जे.आर रत्नायके 56 ऑस्ट्रेलिया 8 दिसंबर, 1989
सर रिचर्ड हेडली 54 ऑस्ट्रेलिया 8 नवंबर, 1985

एशिया से बाहर पुजारा-रहाणे का खराब रिकॉर्ड

एशिया से बाहर 18 इनिंग्स में पुजारा और रहाणे के बीच औसतन 25.22 रन की साझेदारी हुई है। एशिया से बाहर इन दोनों ने सिर्फ एक बार 50+ रन की पार्टनरशिप की है। एडिलेड में 2018/19 में उन्होंने 87 रन की पार्टनरशिप की थी। एशिया में 15 पारियों में इन दोनों के बीच औसतन 65.42 रन की पार्टनरशिप हुई। इसमें 4 शतकीय साझेदारी भी शामिल है।