बहरोड़ विधायक ने अधिकारियों की ली बैठक:किसानों की फसल के नुकसान की रिपोर्ट भेजने के निर्देश, ताकि जल्द मिले मुआवजा
बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने आज बुधवार को पंचायत समिति सभागार में नीमराना में उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में पटवारी,तहसीलदार की बैठक ली। बैठक में खराब फसल की जल्द से जल्द दुबारा रिपोर्ट तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। विधायक बलजीत यादव ने बताया कि नीमराना ब्लॉक में किसानों की सरसों गेहूं व चने की फसल पिछले दिनों ठंड व पाले के कारण फसलों में 90 से 95 प्रतिशत नुकसान हुआ। जिस पर पटवारियों को निर्देश देते हुए किसानों की फसल में 90 से 95 प्रतिशत नुकसान की रिपोर्ट जल्द तैयार कर उपखंड अधिकारी को सौपेंने के लिए कहा।
इसी के साथ सभी पटवारियों को सिंचित क्षेत्र में ही रिपोर्ट बनाकर सौपने के लिए निर्देश दिए। ताकि जल्द से जल्द से सरकार से किसानों को उचित मुआवजा दिलवाया जा सके और किसानों को कुछ राहत मिल सके। इस दौरान नीमराना उपखंड अधिकारी मुकुट सिंह चौधरी,नीमराना तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह देशवाल,गंड़ाला उप तहसील नायब तहसीलदार द्वारका प्रसाद शर्मा के साथ नीमराना ब्लॉक के समस्त पटवारी गण मौजूद रहे।
Naresh Chouhan 

