माइकल ब्रेसवेल RCB में शामिल चोटिल विल जैक्स की जगह एक करोड़ रुपए के बेस प्राइस में टीम से जुड़े
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम में शामिल हो गए हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स चोट की वजह से आईपीएल 2023 से बाहर हो चुके हैं, उनकी जगह RCB ने ब्रेसवेल को टीम में शामिल किया है। टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने अपनी वेबसाइट पर यह घोषणा की।
यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स की जगह न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल को साइन किया है। वह एक करोड़ रुपए के बेस प्राइस में आरसीबी से जुड़ेंगे।
ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे ब्रेसवेल
दिसंबर में हुए मिनी ऑक्शन में माइकल ब्रेसवेल को कोई खरीदार नहीं मिला था। उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का यह आलराउंडर पहले कभी IPL में नहीं खेला है।
माइकल ब्रेसवेल का करियर
माइकल ब्रेसवेल ने साल 2022 में न्यूजीलैंड के लिए अपना टी-20 डेब्यू किया था। 16 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 113 रन बनाने के साथ-साथ 21 विकेट भी अपने नाम किए हैं। इसके साथ ही 19 वनडे मैचों में उन्होंने 510 रन के अलावा 15 विकेट लिए हैं। वहीं सात टेस्ट मैचों में 259 रन और 19 विकेट भी झटके हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हुए जैक्स
चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए जैक्स को फ्रेंचाइजी ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। जैक्स बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान चोटिल हो गए थे। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में फिल्डिंग करते हुएउन्हें मसल इंजरी हुई थी। उनका इस हफ्ते की शुरुआत में स्कैन हुआ था और एक्सपर्ट की सलाह के बाद उन्होंने IPL के पूरे सीजन से हटने का फैसला किया।
31 मार्च से नया सीजन
IPL का नया सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। वहीं, RCB का पहला मैच 2 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से होगा।
Satveer Choudhary 

