IPL 2023 के बीच LSG की बढ़ी मुश्किलें, 7.50 करोड़ के खिलाड़ी ने छोड़ा टीम का साथ, इस वजह से लौटा स्वदेश
ipl-mark-wood-leaves-lsg-team-return-home-for-birth-of-daughter-lsg-shares-farewell-video-after-gt-vs-lsg-match
सकी जानकारी लखनऊ सुपर जायटंस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर की गई वीडियो से मिली है। आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं लखनऊ टीम के गेंदबाज मार्क वुड को अचानक टीम का साथ छोड़कर अपने घर क्यों लौटना पड़ गया है?
IPL 2023: बीच सीजन टीम का साथ छोड़ इस वजह से स्वदेश लौटे Mark Wood
दरअसल, लखनऊ सुपर जायटंस के तेज गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood) ने आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले से ही धमाकेदार शुरुआत की थी। उन्होंने पहले मैच में ही 14 रन देकर कुल 5 विकेट चटकाए थे। वहीं, इस सीजन वुड ने अब तक खेले गए 5 मुकाबलों में कुल 11 विकेट चटकाए हैं।
हालांकि, आईपीएल 2023 के 51वें मुकाबले में उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला, लेकिन हाल ही में लखनऊ सुपर जायटंस ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की हैं, जिसमें मार्क वुड खुद बता रहे हैं कि वह अपने स्वदेश लौट रहे है। बता दें कि मार्क वुड पिता बनने वाले है और इस समय वह अपनी पत्नी साहा के साथ ज्यादा-से-ज्यादा समय बिताना चाहते हैं।
इसके बाद मार्क वुड ने आगे कहा कि ये टीम काफी अच्छी रही और मैं पूरी टीम को खूब पसंद करता हूं। सपोर्टिंग स्टाफ, कोट सभी बहुत शानदार है। मुझे साथी खिलाड़ी को अलग-अलग क्षेत्रों में तरक्की करते हुए देख अच्छा लग रहा है। मैं जानता हूं कि सिर्फ एक और जीत की हमें जरूरत है और अब उसके बाद प्लेऑफ में चले जाएंगे और उस प्लेऑफ से हमें फाइनल तक पहुंचना है। ये गोल पूरी टीम का है और हम जानते हैं ये इतना आसान नहीं है। स्पोर्ट्स में हार और जीत का सिलसिला चलता रहता है, लेकिन हमारे खिलाड़ी काफी मेहनत कर रहे है।


