RR vs KKR: रिकॉर्ड तोड़ पारी और चहल की गेंदबाज पर बोले सैमसन, सिर्फ गेंद पर बल्ला रखने की जरूरत

ipl-sanju-samson-lauds-at-yuzvendra-chahal-and-yashasvi-jaiswal-after-magnificent-victory-over

May 12, 2023 - 07:50
RR vs KKR: रिकॉर्ड तोड़ पारी और चहल की गेंदबाज पर बोले सैमसन, सिर्फ गेंद पर बल्ला रखने की जरूरत
ipl-sanju-samson-lauds-at-yuzvendra-chahal-and-yashasvi-jaiswal-after-magnificent-victory-over

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान संजू सैमसन ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के लिए यशस्वी जायसवाल और युजवेंद्र चहल दोनों की सराहना की। दोनों खिलाड़ियों ने गुरुवार रात केकेआर के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई और केकेआर के आईपीएल 16 से लगभग बाहर होने का रास्ता साफ कर दिया है।

चहल के नाम खास रिकॉर्ड-

एक तरफ जहां जायसवाल ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक के सबसे तेज 13 गेंदों में 50 रन बनाए, दूसरी तरफ चहल केकेआर के कप्तान नितीश राणा को आउट करके आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों बन गए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बात करते हुए आरआर के कप्तान ने दोनों खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस को लेकर अपनी राय व्यक्त की है।www.jaimamart.com

जायसवाल की पारी पर बोले सैमसन-

सैमसन ने जायसवाल की पारी के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे आज कुछ करने की जरूरत नहीं थी। सिर्फ गेंद पर बल्ला रखने की जरूरत थी और उसे खेलते हुए देखना था। हम अब इस तरह का खेल देखने के आदी हो गए हैं। यहां तक कि गेंदबाज भी जानते हैं कि जायसवाल पावरप्ले में कैसे जाते हैं और उन्हें पावरप्ले में बल्लेबाजी करने में मजा आता है।

चहल को लेजेंड का टैग देने का समय-

सैमसन ने इस जीत के बाद टीम के आत्संमतुष्ट होने देने से इनकार किया। उन्होंने आगे कहा कि हमें दो और क्वार्टर फाइनल खेलने हैं और आईपीएल में दबाव कभी खत्म नहीं होता। हर मैच, हर ओवर महत्वपूर्ण है। मैं आज बहुत खुश हूं, लेकिन हमारे पास कुछ और मैच अभी बाकी हैं।