Brezza, Creta, Punch... सब छोड़कर अब ये SUV खरीद रहे लोग, सबसे ज्यादा बिक रही

tata-nexon-become-best-selling-suv-in-april-beats-brezza-creta-punch

Brezza, Creta, Punch... सब छोड़कर अब ये SUV खरीद रहे लोग, सबसे ज्यादा बिक रही
tata-nexon-become-best-selling-suv-in-april-beats-brezza-creta-punch

Best Selling SUV: भारत में SUV सेगमेंट काफी तेजजी से बढ़ रहा है. इसमें भी खासकर सब-4 मीटर SUV और कॉम्पैक्ट SUV की ज़्यादा बिक्री होती है. बीते अप्रैल महीने में सबसे ज़्यादा बिकने वाली SUV, सब-4 मीटर SUV सेगमेंट से ही है.

Best Selling SUV In April 2023: भारत में SUV सेगमेंट काफी तेजजी से बढ़ रहा है. इसमें भी खासकर सब-4 मीटर SUV और कॉम्पैक्ट SUV की ज़्यादा बिक्री होती है. बीते अप्रैल महीने में सबसे ज़्यादा बिकने वाली SUV, सब-4 मीटर SUV सेगमेंट से ही है. ज़्यादातर हर महीने इसी सेगमेंट की कोई न कोई कार टॉप सेलिंग SUV बनती है. अप्रैल महीने में टाटा नेक्सन सबसे ज़्यादा बिकने वाली SUV रही.www.keymyhome.com

टॉप सेलिंग एसयूवी

दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी
वहीं, बीते मार्च (2023) महीने में सबसे ज़्यादा बिकने वाली SUV मारुति ब्रेज़ा अप्रैल महीने में दो पायदान लुढ़ककर तीसरे नंबर पर आ गई, यह तीसरी सबसे ज़्यादा बिकने वाली SUV रही. इन दोनों के बीच में हुंडई क्रेटा ने जगह हासिल कर ली और दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई. अप्रैल 2023 में क्रेटा की 14,186 यूनिट बिकी हैं. अप्रैल 2022 में इसकी 12,651 यूनिट बिकी थीं और मार्च 2023 में 14,026 यूनिट बिकी थीं.

तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी
अप्रैल 2023 में 11,836 यूनिट्स की बिक्री के साथ मारुति ब्रेज़ा तीसरी सबसे ज़्यादा बिकने वाली SUV रही है. महीना दर महीने आधार पर इसकी बिक्री में गिरावट देखी गई है. मार्च (2023) महीने में इसकी 16,227 यूनिट्स की बिक्री हुई है. हालांकि, सालाना आधार पर बिक्री में बहुत मामूली सी बढ़त है, अप्रैल 2022 में इसकी 11,764 यूनिट बिकी थीं.