विक्की कौशल के बर्थडे पर वाइफ कटरीना कैफ ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, लिखा- 'थोड़ा सा डांस और ढेर सारा प्यार', देखें पोस्ट
katrina-kaif-wishes-husband-vicky-kaushal-35th-birthday-with-unseen-pics-see-post
कटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल के लिए उनके 35वें बर्थडे पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया है, जिस पर फैंस की नजरें टिक गई हैं.
विक्की कौशल ने बीते दिन अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिस मौके पर फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी. हालांकि फैंस की नजरें वाइफ कटरीना कैफ के पोस्ट पर टिक गई, जिसमें उन्होंने खूबसूरत तस्वीरों के साथ एक स्पेशल कैप्शन लिखा. आइए आपको बताते हैं हस्बैंड विक्की कौशल के लिए वाइफ कटरीना कैफ के स्पेशल पोस्ट की झलक...
कटरीना कैफ ने अपनी दिल पिघला देने वाली दो तस्वीरें शेयर की, जिसमें पहली एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर थी, जिसमें कपल डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा दूसरी तस्वीर में कपल को पोज देते हुए देखा जा सकता है. इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "एक थोड़ा डांस, ढेर सारा प्यार…हैप्पी बर्थडे माय लव"
इस पोस्ट पर शेयर करने के बाद फैंस ने भी हार्ट इमोजी की बहार लगा दी है. इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, हम आपके पोस्ट का सुबह से इंतजार कर रहे थे. दूसरे ने लिखा, बेहद प्यार पोस्ट. गौरतलब है कि कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 9 दिसंबर, 2021 गैंड वेडिंग में शादी के बंधन में बंध गए. वहीं इन दिनों कटरीना कैफ के प्रेग्नेंसी की खबरें सुर्खियों में हैं.


