प्रदूषण जांच में फेल हो गई कार? घबराएं नहीं, अपनाएं ये तरीका; बिना डर किसी भी सड़क पर भर सकेंगे फर्राटा

car-buyer-guide-what-to-do-if-a-car-fails-in-pollution-test-here-are-5-things-to-do

प्रदूषण जांच में फेल हो गई कार? घबराएं नहीं, अपनाएं ये तरीका; बिना डर किसी भी सड़क पर भर सकेंगे फर्राटा
car-buyer-guide-what-to-do-if-a-car-fails-in-pollution-test-here-are-5-things-to-do

अपनी कार को प्रदूषण मुक्त रखने और भारी-भरकम चालान से बचने के लिए आपको PUC प्रमाणपत्र प्राप्त करना बहुत आवश्यक है। अगर आपकी कार ने परीक्षण पास नहीं कर पाया है तो आप किसी भी कुशल मैकेनिक से इससे संबिधित सलाह ले सकते हैं।

देश में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर सरकार सख्त है। ऐसे में आपकी कार का पॉल्यूशन फ्री होना बहुत जरूरी है।

क्या आपने सोचा है, अगर आपकी कार पॉल्यूशन टेस्ट में असफल हो जाएगी तो ऐसी स्थिति में क्या करना होगा। अपने इस लेख में हम आपको इसी से संबंधित जानकारी देने वाले हैं। आइए जान लेते हैं कि कार के पॉल्यूशन टेस्ट में फेल हो जाने के बाद क्या करना पड़ता है।

Pollution Test पास करने के लिए करें ये काम

 इसे पूरी तरह से टेस्ट पास करने की जरूरत होती है। कई बार नए वाहन भी इस टेस्ट में फेल हो जाते हैं। इसे कैसे सही किया जा सकता है, आइए 5 मुख्य बिंदुओं के माध्यम से जान लेते हैं।

इंजेक्शन सिस्टम चेक करें

अगर आपकी कार ने परीक्षण पास नहीं कर पाया है तो आप किसी भी कुशल मैकेनिक से इससे संबिधित सलाह ले सकते हैं। उदाहरण के लिए आपकी कार में एयर इंजेक्शन सिस्टम को पूर्ण जांच की आवश्यकता हो सकती है। यहां पर हुई खराबी की वजह से कार से होने वाले उत्सर्जन में कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोकार्बन बढ़ सकती है।

इग्निशन सिस्टम देखें

कार के इग्निशन सिस्टम सिस्टम की वजह से भी इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। स्पार्कप्लग फॉल्ट या गंदे ईंधन इंजेक्टर जैसे कारकों की प्रदूषण जांच में हानिकारक भूमिका होती है।

ऑक्सीजन सेंसर चेक करें

वाहनों में एक ऑक्सीजन सेंसर होता है। इसे निकास गैस में ऑक्सीजन के स्तर की गणना करने के लिए लगाया जाता है। अगर ये सही से काम नहीं कर रहा है तो कार का उच्च उत्सर्जन स्तर होने की संभावना बढ़ जाती है।

कैटेलिटिक कन्वर्टर जांच लें 

PUC Certificate क्या होता है?

पीयूसी प्रमाणपत्र एक ऐसा वैध दस्तावेज है, जो यह साबित करता है कि आपके वाहन का उत्सर्जन स्तर सरकार द्वारा निर्धारित स्तर के अंदर है। सड़क पर चलने वाले वाहनों की संख्या को देखते हुए एक केंद्रीकृत प्रणाली के माध्यम से प्रत्येक वाहन के उत्सर्जन की निगरानी करने की आवश्यकता होती है। जब आप सड़क पर कोई वाहन लेकर निकलते हैं तो आपके पास इस प्रमाणपत्र का होना बहुत जरूरी है।

अगर जांच के दौरान आपके पास वैध PUC Certificate नहीं पाया तो आपकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी। ऐसे में जुर्माने के साथ-साथ आपको जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।