Knowledge: रोते वक्त क्यों निकलने लगते हैं आंसू? रोने के फायदे के बारे में जानकर रह जाएंगे दंग

Benefits Of Crying: आपको जानकर हैरानी होगी कि रोने के कई फायदे भी हैं. जब आप रोते हैं तो इसके जरिए आपके शरीर से विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं. थोड़े समय के लिए रोना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है.

Knowledge: रोते वक्त क्यों निकलने लगते हैं आंसू? रोने के फायदे के बारे में जानकर रह जाएंगे दंग

Why Do Tears Start Coming Out While Crying: जब भी इंसान को दुख या फिर ज्यादा खुशी महसूस होती है तो वह रोने लगते हैं और उनके आंखों से आंसू आ जाते हैं. क्या आपने कभी सोचा कि रोते वक्त आंस से आंसू क्यों आते हैं? रोना भले ही किसी को पसंद न हो लेकिन प्यार और दुख के ऐसे कई मौके आते हैं जब लोगों की आंखों से आंसू निकलने लगते हैं. इंसानों के आंखों से आंसू किसी दुख, परेशानी या बेहद खुशी के मौके पर ही नहीं आते हैं, बल्कि ये किसी खास गंध या चेहरे पर तेज हवा के लगने के वजह से भी आते हैं. आखों में आंसू आने की वजह पूरी तरह वैज्ञानिक है. आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

रोते वक्त आंसू निकलने के पीछे ये है वैज्ञानिक कारण

गौरतलब है कि प्याज काटने पर आंसुओं का निकलना आम बात है. आंसुओं का संबंध हमारी मनोदशा से होता है. वैज्ञानिकों ने आंसुओं को मुख्य रूप से तीन श्रेणी में बांटा है. आंसुओं की पहली श्रेणी है बेसल. ये नॉन-इमोशनल आंसू होते हैं, जो आंखों को सूखा होने से बचाते हुए स्वस्थ रखते हैं. दूसरी श्रेणी में भी नॉन-इमोशनल आंसू ही आते हैं. ये आंसू किसी खास गंध पर प्रतिक्रिया से आते हैं, जैसे प्याज काटने या फिनाइल जैसी तेज गंध पर आने वाले आंसू. इसके बाद आती है आंसुओं की तीसरी श्रेणी जिसे क्राइंग आंसू कहते हैं. क्राइंग आंसू भावनात्मक प्रतिक्रिया के तौर पर आते हैं.

प्याज के काटे जाने पर भी निकलते हैं आंसू

आंखों में आंसू आने की सबसे बड़ी वजह है प्‍याज में मौजूद केमिकल. इसे सिन-प्रोपें‍थि‍यल-एस-ऑक्‍साइड कहा जाता है. जब प्‍याज को काटा जाता है तो इसमें मौजूद यह केमिकल आंखों में मौजूद लेक्राइमल ग्‍लैंड को उत्‍तेज‍ित करता है, इस कारण आंखों से आंसू निकलने लगते हैं. अगर आप चाहते हैं कि प्‍याज काटते समय आंसू न आएं तो इसके लिए इसे काटने का तरीका बदलना पड़ेगा.

रोने के कई तरह के फायदे भी होते हैं

आपको जानकर हैरानी होगी कि रोने के कई फायदे भी हैं. जब आप रोते हैं तो इसके जरिए आपके शरीर से विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं. थोड़े समय के लिए रोना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है. आप तनाव से मुक्त और अच्छा महसूस कर सकते हैं. रोने के दौरान आईबॉल्स और आईलीड्स में तरलता आती है.