FAME II scheme: देश भर में फास्ट चार्जिंग स्टेशनों का बिछेगा जाल, सरकार खर्च करेगी 800 करोड़ रुपये
latest-news-centre-sanctions-800-crores-under-fame-scheme-phase-ii-for-7432-public-fast-charging-stations
भारत सरकार इस समय नेट जीरो विजन की ओर तेजी से बढ़ रही है। सरकार ईवी को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी क्रम में सरकार ने देश भर में 7432 फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने हेतु फेम इंडिया योजना चरण II के तहत 800 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां जल्द ही भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा 800 करोड़ रुपये की सब्सिडी हस्तांतरण के समर्थन से 7,432 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेंगी। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, ये नए स्टेशन देश में मौजूदा 6,586 सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों के पूरक होंगे।
तेल कंपनियों को मिलेगा फायदा?
भारी उद्योग मंत्रालय फेम 2 स्कीम के तहत 800 करोड़ रुपये तेल कंपनियों को सब्सिडी के तौर पर देगी, ताकि देशभर में चार्जिंग इंफ्रा का विस्तार किया जा सके। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, ये नए स्टेशन देश में मौजूदा 6,586 सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों के पूरक होंगे।
ईवी सेक्टर को सरकार दे रही बढावा
पत्रकारों से बात करते हुए भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि इससे देश में ईवी चार पहिया वाहनों को अपनाने को बढ़ावा मिलेगा।
Naresh Chouhan 

