Lamborghini आज पेश करेगी अपनी Urus S कार, इस गाड़ी में क्या है खास

latest-news-lamborghini-lamborghini-india-lamborghini-urus-s-lamborghini-will-present-its-new-luxurious-car

Lamborghini आज पेश करेगी अपनी Urus S कार, इस गाड़ी में क्या है खास
latest-news-lamborghini-lamborghini-india-lamborghini-urus-s-lamborghini-will-present-its-new-luxurious-car

Lamborghini India भारतीय बाजार में अपनी एक नई शानदार कार को पेश करने वाली है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो में नए यूरस एस वेरिएंट को पेश करेगी। नई उरुस एस कंपनी के लाइन-अप में मानक उरुस की जगह लेगी। इस कार में आपको पहले से काफी नए और दमदार फीचर्स भी देखने को मिल जाएंगे।  

jagran

दिखने में यूरस परफॉर्मेंट की तुलना में अधिक दमदार है। बदलावों में कम ग्रिप टायर और कार्बन फाइबर के साथ एक नया पहिये का डिजाइन शामिल है। फ्रंट बम्पर में एक रिडिजाइन देखने को मिलेगा। जबकि एक नया कार्बन फाइबर-पेंटेड बोनट है जिसमें मैट ब्लैक एयर वेंट्स हैं। अपडेट के हिस्से के रूप में केबिन में नए इंटीरियर ट्रिम्स और कलर ऑप्शन दिए गए हैं। कुल मिलाकर, लेम्बोर्गिनी ने 2023 यूरस एस में कलर ऑप्शन को सेलेक्ट करने के लिए ट्रिम्स, पहियों, स्टाइल पैकेज में बढ़ोतरी की है। लेम्बोर्गिनी यूरस एस एक ऑप्शन कार्बन फाइबर रूफ के साथ आती हैwww.gowengo.com

Lamborghini Urus S इंजन

इंजन की बात करें तो इसमें आपको एक नया 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो 8 इंजन के साथ 6,000 आरपीएम पर 657 बीएचपी और 2,300-4,500 आरपीएम के बीच 850 एनएम पीक टॉर्क के साथ आने वाला इंजन मिल सकता है। मोटर को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है जो चारों पहियों को पावर भेजता है। Urus S, Urus Performante की तरह ही पावर फिगर बनाती है और पुराने Urus से लगभग 14 bhp अधिक है। यूरस एस परफॉर्मेंट से करीब 47 किलोग्राम भारी है

Lamborghini Urus S स्पीड

आपको बता दें, उरुस एस 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 3.5 सेकंड में आती है, जो परफॉर्मेंट की तुलना में 0.2 सेकंड धीमी है, जबकि इसकी शीर्ष गति 305 किमी प्रति घंटे पर समान रहती है। इस कार में आपको  तीन ऑफ-रोड मोड - सब बिया, नेवे और टेरा भी मिलता है। जबकि तीन ड्राइविंग मोड - स्ट्राडा, स्पोर्ट और कोर्सा हैं।वहीं नई लेम्बोर्गिनी यूरस एस, यूरस परफॉर्मेंट की तुलना में लगभग 40 लाख से रुपये से सस्ती हो सकती है।