iOS 17 में मिल सकते हैं ये बड़े अपग्रेड, बेहतर कंट्रोल सेंटर के साथ होंगे ये फीचर्स

ios-17-will-change-your-iphone-experience-may-come-with-these-3-big-upgrades

iOS 17 में मिल सकते हैं ये बड़े अपग्रेड, बेहतर कंट्रोल सेंटर के साथ होंगे ये फीचर्स
ios-17-will-change-your-iphone-experience-may-come-with-these-3-big-upgrades

प्रीमियम कंपनी Apple के WWDC इवेंट की तारीख नजदीक आती जा रही है। इसके साथ ही एपल यूजर्स का इंतजार भी खत्म होने जा रहा है। माना जा रहा कि एपल के अपकमिंग सबसे पहले इवेंट में यूजर्स के लिए बहुत कुछ खास पेश किया जा रहा है। नए इवेंट की तारीख नजदीक आने के साथ ही iOS 17 को लेकर भी यूजर्स खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं।

iOS 16 से कितना अलग होगा नया अपडेट

बीते साल कंपनी ने यूजर्स के लिए iOS 16 को कई नए फीचर्स जैसे कि lock screen customisation, sent message edit option, photo library sharing with your family और मेजर अपग्रेड्स के साथ रिलीज किया गया था।

वहीं अब खबरें हैं कि यूजर्स के लिए नए iOS 17 अपडेट में तीन बड़े अपग्रेड्स लाए जा रहे हैं। अगर आप भी एक एपल यूजर हैं तो यह खबर आपका दिल जीत सकती है। 

तीन बड़े अपग्रेड्स के साथ आ रहा iOS 17

Redesigned Control Center: आईफोन यूजर्स के लिए कंपनी ने लंबे समय से Control Center को लेकर कोई खास बदलाव नहीं किया है। यह iPhone X और iOS 11 के बाद से यूजर्स के लिए बिना किसी बदलाव के लाया गया है। इसी कड़ी में यूजर्स के लिए अच्छी जानकारी सामने आ रही है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि iOS 17 अपडेट के साथ Control Center में कुछ बदलाव लाए जा सकते हैं।www.jaimamart.com

Sideloading of apps: पिछली रिपोर्ट से सामने आया है कि iOS 17 अपडेट के साथ यूरोप में आईफोन पर ऑप्शनल ऐप स्टोर की परमिशन मिल सकती है।

jagran

ऐसा करना डिजिटल मार्केट एक्ट द्वारा अनिवार्य माना गया है। हालांकि, इसके साथ ही साल 2024 से कंपनी को यूरोपीय कानून द्वारा साइडलोडिंग को सक्षम करने की आवश्यकता होगी। इसलिए माना जा रहा है कि कंपनी iOS 17 में ही आगे की योजनाओं के तहत बदलाव कर सकती है।

CarPlay improvements: 2022 वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान कंपनी ने एक अपडेट किए हुए कार प्ले इंटरफेस को दिखाया था। इस प्रीव्यू में यूजर्स के लिए कार फीचर्स को कंट्रोल करने में एक नया एक्सपीरीयंस देखने को मिला था।

jagran

यूजर को कार प्ले इंटरफेस में वॉल्यूम और रेडियो जैसे फीचर कंट्रोल करने की नई सुविधाई दिखाई गई थीं। माना जा रहा है कि कंपनी iOS 17 के साथ कार प्ले से जुड़े सुधारों को पेश कर सकती है।

बता दें, iOS 17 में आईफोन यूजर्स के लिए आने वाले अपग्रेड्स को लीक रिपोर्ट्स के आधार पर बता रहे हैं। यहां बताना जरूरी है कि एपल की ओर से नए फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी द्वारा ओपरेटिंग सिस्टम को लेकर जानकारियां जून में सामने आएंगी।