गाय के ऊपर जहर लगाकर तेंदुए का शिकार, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस कर रही
अलवर जिले के सरिस्का अभ्यारण में गाय के ऊपर जहर लगाकर तेंदुआ का शिकार करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी मान सिंह बंजारा पुत्र हीरा निवासी गांव अमृतवास और कमल सिंह पुत्र कन्नी राम निवासी अमृतवास हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इसी के साथ ही वन विभाग ने सतर्कता बरतते हुए से गश्त को बढ़ा दिया है। क्षेत्र में लगातार 20 से 25 वनकर्मी गश्त भी कर रहे हैं।
गाय में जहर लगाकर किया तेंदुआ का शिकार
गौरतलब है कि अलवर सरिस्का के बफर जोन से लगते वन क्षेत्र में 3 तेंदुआ के शिकार की खबर से वन विभाग में हड़कंप मच गया था। सरिस्का के बफर जोन में 16 जनवरी को एक 9 महीने के तेंदुआ का शव मिला था, वहीं इसके बाद दो और तेंदुआ के शव मिले हैं, उनकी उम्र 2 साल से अधिक बताई गई। इस के बाद यह पता चला कि तेंदुआ का शिकार गाय पर जहर लगाकर किया गया है और तेंदुआ के शव को गड्ढे में छिपाकर रखा गया था, उसको पत्तों ढक दिया था ताकि किसी को पता ना चल सके।
तेंदुआ के शवों का किया गया दाह संस्कार
शिकारी शिकार को बाद में लेकर जाते लेकिन उससे पहले ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई और वन विभाग को सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने तेंदुआ के शवों को अपने कब्जे में लिया। तेंदुआ के शवों को पोस्टमार्टम के लिए वन विभाग के कार्यालय भेज कर पोस्टमार्टम किया गया। उसके बाद में उनका दाह संस्कार कर दिया गया।


