पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ने और सरकारी काम में बाधा डालने के 3 आरोपी गिरफ्तार
बहरोड़ पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने के मामले में गांव भगवाडी खुर्द निवासी तीन जनों गिरफ्तार किया। थानाधिकारी सुणीलाल मीणा ने बताया कि गांव भगवाडी खुर्द में 7 जनवरी को आपस में झगड़े की सूचना पर एएसआई धर्मपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। जहां काफी संख्या में भीड़ एकत्र थी। जिन्हें समझाने का संभव प्रयास किया गया। परंतु कुछ औरत ओर आदमी उत्तेजित हो गई और पुलिस के साथ हाथापाई कर पत्थर फेंकने लगे। जिससे पुलिस थाने के सरकारी वाहन का शीशा टूट गया। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में गांव भगवाडी खुर्द निवासी 48 वर्षीय मुंशीराम पुत्र स्वर्गीय मंगूराम, 52 वर्षीय विजय सिंह उर्फ विजयपाल पुत्र स्वर्गीय मंगूराम और 24 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र मुंशी रामकुमार को गिरफ्तार किया गया।


