Lift Safety Tips: लिफ्ट में फंस जाएं तो घबराएं नहीं, तुरंत कर लें ये 5 काम; सुरक्षित बाहर निकल आएंगे आप
lift-safety-tips-ow-to-escape-when-you-are-stuck-in-a-lift
Lift Use Tips: लिफ्ट में फंसने की घटनाएं दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती जा रही हैं. ऐसे हालात में फंस जाने पर घबरा जाना सामान्य बात है. कई बार तो लोगों की जान पर बन जाती है. ऐसे में हम आज आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल कर आप ऐसे संकट से निकल सकते हैं.
आजकल लिफ्ट में फंसने की घटनाएं आम होती जा रही हैं. कई जगह पर तो लिफ्ट फंसने पर जान भी चली गई है. ऐसे में आपके या आपके परिवार के साथ इस तरह का कोई हादसा न हो जाए. ऐसे में आपको लिफ्ट से जुड़ी सावधानियां सीखने की जरूरत है. इन सावधानियों को अपनाकर आप लिफ्ट में फंसने के बावजूद बिना किसी नुकसान के आराम से बाहर निकल जाएंगे. आइए जानते हैं कि वे सावधानियां या टिप्स क्या हैं.
लिफ्ट भी कभी हो सकती है खराब
पहली बात तो ये जान लें कि जिस तरह बाकी इलेक्ट्रिकल उपकरण भी कभी-कभार खराब हो जाते हैं और बाद में उनकी मरम्मत करवानी पड़ती है. ठीक वैसी ही स्थिति लिफ्ट (Lift Safety Tips) की भी है. लिफ्ट भी सामान्य उपकरण की तरह कभी खराब हो सकती है.
लिफ्ट में फंसने पर घबराएं नहीं
अगर आप कभी लिफ्ट में फंस (Lift Safety Tips) जाएं तो पहला काम तो ये करें कि घबराएं नहीं. शांत रहकर स्थिति को समझें. लिफ्ट के कंट्रोल पैनल में एक इमरजेंसी बटन लगा होता है. तुरंत उस बटन को दबाएं. ऐसा करने पर आप लिफ्ट मेनटिनेंस स्टाफ या मौके पर मौजूद स्टाफ से संपर्क कर अपने बारे में बता सकेंगे.
अनावश्यक रूप से न दबाएं बटन
लिफ्ट (Lift Safety Tips) में फंसने पर बार-बार बटनों को दबाने से बचें. ऐसे में मशीन के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी आ सकती है और उसमें टेक्निकल डायरेक्शन की दिक्कत हो सकती है. जिसके चलते लिफ्ट ऊपर-नीचे जाने के बजाय बीच में अटक सकती है.
लिफ्ट के फोन का करें इस्तेमाल
कई जगहों पर लिफ्टों (Lift Safety Tips) में एक फोन भी मौजूद रहता है. इस फोन का सीधा संपर्क ड्यूटी पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड से होता है. लिफ्ट में फंसने पर आप शांत रहते हुए उस फोन के जरिए गार्ड को फोन कर हालात के बारे में बताएं और अपने लिए मदद मांगें. ऐसा करने से वे तुरंत आपकी सहायता के लिए पहुंच जाएंगे.www.gowengo.com
गार्ड से खुलवाएं लिफ्ट के गेट
सोसायटी या बिल्डिंग के मेनटिनेंस स्टाफ के पास सभी लिफ्ट (Lift Safety Tips) की एक मास्टर की होती है. इस की का इस्तेमाल इमरजेंसी की हालत में लिफ्ट को खोलने के लिए किया जाता है. जैसे ही आप खुद को लिफ्ट में फंसा हुआ पाएं तो इमरजेंसी बटन के लिए गार्ड या मेनटिनेंस स्टाफ से संपर्क कर उन्हें मास्टर की लाने के लिए कहें.
अपने आप न खोलें दरवाजे
जब तक आप तक कोई मदद न पहुंचें, तब तक आप खुद पर काबू रखें और अनावश्यक रूप से लिफ्ट का दरवाजा खोलने की कोशिश न करें. ऐसा करने से लिफ्ट (Lift Safety Tips) का दरवाजा तो नहीं खुलेगा, उल्टे आप थक जाएंगे और आपका ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाएगे. ऐसे में कई बार हार्ट अटैक आने या स्ट्रोक की आशंका बनी रहती है. जिससे आपकी मुश्किल बढ़ सकती है.


