Suriya 42: सूर्या की फिल्म का इस महीने रिलीज होगा पहला पोस्टर, टाइटल अनाउंसमेंट की चल रही है ग्रैंड तैयारी
suriya-42-first-poster-of-surya-film-will-be-released-this-on-month-grand-preparation-is-going-on-for-title-announcement
Suriya 42 First Look Poster Will Be Release On This Month: सूर्या और दिशा पाटनी की लीड रोल वाली फिल्म सूर्या 42 के टाइटल अनाउंसमेंट और फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
साउथ के जाने-माने स्टार सूर्या शिवकुमार (Suriya) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने हुए है। इसकी वजह उनकी अपकमिंग फिल्म सूर्या 42 है। इस फिल्म के साथ सूर्या बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले है। उनकी इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। सूर्या की इस फिल्म से जुड़ा अब एक नया अपडेट सामने आया है, जिसे जानने के बाद उनके फैंस काफी खुश हो जाएंगे। जानकारी के लि बता दें कि ये रिपोर्ट फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर शूटिंग और रिलीज को लेकर है।
इस महीने रिलीज होगा फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर
सूर्या और दिशा पाटनी की लीड रोल वाली फिल्म सूर्या 42 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इस फिल्म के f को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर सूर्या ने 11 मार्च को फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट और फर्स्ट लुक पोस्टर के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। इस रिपोर्ट में आगे बताया गया कि फिल्म टाइटल अनाउंसमेंट और फर्स्ट लुक पोस्टर अप्रैल में रिलीज हो सकता है। इसको लेकर एक डेट भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि टाइटल अनाउंसमेंट और फर्स्ट लुक पोस्टर 14 अप्रैल यानी तमिल नव वर्ष को रिलीज हो सकता है। लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
दिशा पाटनी करेंगी तमिल डेब्यू
सूर्या शिवकुमार की फिल्म सूर्या 42 एक अन्य वजह से भी चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म से बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी तमिल की फिल्मों की दुनिया में कदम रखने वाली है। सूर्या 42 दिशा पाटनी पहली तमिल फिल्म होगी। दिशा पाटनी बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं, अब देखना होगा या जलवा साउथ की फिल्मों में बरकरार रह पाता है या नहीं। फिल्म सूर्या 42 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
Naresh Chouhan 

