कब मनाई जाएगी लोहड़ी ? आज या कल, कन्फ्यूजन दूर करने के लिए देखे यहां

कब मनाई जाएगी लोहड़ी ? आज या कल, कन्फ्यूजन दूर करने के लिए देखे यहां

लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व मनाया जाता है. सभी को इस पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है. लेकिन इस साल लोहड़ी की डेट को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति है. कुछ लोग लोहड़ी के लिए 13 जनवरी तो वहीं कुछ 14 जनवरी की तारीख बता रहे हैं. यहां जानिए कब मनाई जाएगी लोहड़ी और क्या है लोहड़ी की सही डेट. साथ ही जानते हैं लोहड़ी के शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में.

14 जनवरी को मनाई जाएगी लोहड़ी

इस साल लोहड़ी का त्योहार शनिवार 14 जनवरी 2023 को है. वहीं 15 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा. चूंकि लोहड़ी मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व होती है. इस कारण लोहड़ी 14 जनवरी को मनाई जाएगी. वहीं लोहड़ी की पूजा के लिए 14 जनवरी 2023 रात 08:57 का समय शुभ है. मान्यता है कि लोहड़ी के बाद से रात छोटी और दिन बड़ा हो जाता है. यानी ठंड धीरे-धीरे कम होने लगती है.