विवाहिता ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:पंखे के कुंदे से लटकी मिली, 8 महीने पहले हुई थी शादी

विवाहिता ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:पंखे के कुंदे से लटकी मिली, 8 महीने पहले हुई थी शादी

डीग के कामागेट में मंगलवार शाम 4 बजे एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता ने पंखे के कुंदे से चुन्नी से लटकी मिली। विवाहिता का पति जैसे ही कमरे में गया तो उसे इस बारे में पता चला। परिजन विवाहिता को डीग अस्पताल लेकर आए। जहां मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल पहुंचे एएसआई रविंद्र सिंह ने बताया कि कामागेट की विवाहिता आरती (21) ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। आरती के पति पंकज ने बताया कि करीब 2.30 बजे आरती आराम करने की बात कहकर कमरे में गई थी। जब वह चार बजे कमरे में गया तो वह फंदे से लटकी मिली। जिसके बाद उसने दूसरे घरवालों को बुलाया और उसे फंदे से उतारा। इसके बाद सीधा अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि विवाहिता का शव मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों का आने का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच करेगी। पुलिस ने बताया कि दोनों की शादी 8 महीने पहले 3 दिसंबर 2022 को हुई थी।