2 महीने तक महिला से गैंगरेप:6 लोगों ने किया महिला से गैंगरेप, कल आरोपियों के चंगुल से छूट महिला पहुंची घर

2 महीने तक महिला से गैंगरेप:6 लोगों ने किया महिला से गैंगरेप, कल आरोपियों के चंगुल से छूट महिला पहुंची घर

भरतपुर के पहाड़ी थाना इलाके में एक महिला ने अपने साथ गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है। महिला का कहना है कि, उसके साथ अलग-अलग लोगों ने 2 महीने तक गैंगरेप किया। कल महिला आरोपियों के चंगुल से छूट कर भाग आई। जिसके बाद वह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना बारे में बताया। महिला ने मंगलवार देर शाम पहाड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया है।

महिला ने बताया कि, 2 महीने पहले 2 व्यक्ति उसे पहाड़ी बस स्टैंड पर मिले। वह उसे बहला फुसला कर कैथवाड़ा ले गए। दोनों के नाम कड़कल्ली और शाहरुख थे। उन्होंने करीब 1 महीने महिला को अपने साथ रखा, दोनों ने महिला के साथ कई बार गैंगरेप किया। जिसके बाद उन्होंने महिला को विक्की और सहकम नाम के व्यक्तियों को सौंप दिया। विक्की और सहकम ने महिला को अपने साथ करीब 20 दिन रखा और महिला के साथ कई बार गैंगरेप किया।

विक्की और सहकम ने महिला को ओसामा और इरफान को सौंप दिया। जिसके बाद 10 दिन तक ओसामा और इरफान ने महिला के साथ गैंगरेप किया। सभी लोगों ने महिला को बंधक बनाया हुआ था। कल महिला को मौका मिला तो वह अलवर होते हुए पहाड़ी पहुंची और अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। महिला अपने परिजनों के साथ पहाड़ी थाने पहुंची 6 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया।