Maruti Brezza: देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV के किस वेरिएंट पर लगाएं दांव, बेस खरीदें या टॉप?

maruti-brezza-value-for-money-variant-price-and-features

Apr 30, 2023 - 08:24
Maruti Brezza: देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV के किस वेरिएंट पर लगाएं दांव, बेस खरीदें या टॉप?
maruti-brezza-value-for-money-variant-price-and-features

Maruti Brezza Variants: बहुत से ग्राहक इस बात को लेकर कन्फ्यूज हो सकते हैं कि उन्हें Maruti Brezza के किस वेरिएंट पर दांव लगाना चाहिए. हम फीचर्स और कीमत के आधार पर बताने जा रहे हैं मारुति ब्रेजा का वैल्यू फॉर मनी वेरिएंट कौन से रहेगा.

मारुति सुजुकी ब्रेजा इस समय देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है. कंपनी ने इसे पिछले साल नए अवतार में पेश किया था, जिसके जरिए इसमें सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा समेत ढेर सारे फीचर्स जोड़े गए थे. मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) की कीमत 8.29 लाख रुपये से शुरू होती है और 12.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. इसे मुख्य तौर पर कुल चार वेरिएंट- LXI, VXI, ZXI, ZXI Plus में बेचा जाता है. ऐसे में बहुत से ग्राहक इस बात को लेकर कन्फ्यूज हो सकते हैं कि उन्हें इस एसयूवी के किस वेरिएंट पर दांव लगाना चाहिए. हम फीचर्स और कीमत के आधार पर बताने जा रहे हैं मारुति ब्रेजा का वैल्यू फॉर मनी वेरिएंट कौन से रहेगा

इंजन और पावर
मारुति ब्रेजा में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (103PS/137Nm) मिलता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलते हैं. मैनुअल ट्रांसमिशन में इसका माइलेज  20.15kmpl और ऑटोमैटिक में माइलेज 19.8kmpl तक का है.www.gowengo.com

किस वेरिएंट पर लगाएं दांव
फीचर्स और कीमत को देखते हुए इसका ZXI वेरिएंट वैल्यू फॉर मनी साबित होता है. बेस वेरिएंट सिर्फ उन ग्राहकों के लिए अच्छा रह सकता है, जिनके साथ बजट की समस्या है. क्योंकि इसमें आपको बेहद कम फीचर्स ऑफर किए जाते हैं. वहीं VXI में कीमत के हिसाब से फीचर्स नहीं मिल पाते. ऐसे में आपको ZXI वेरिएंट पर दांव लगाना चाहिए.