बैसाखी पर इन सेलेब्स की तरह ही तैयार हो सकती हैं आप भी, पहनें ट्रेडिशनल कपड़े जो दिखें बेहद स्टाइलिश

baisakhi-2023-traditional-celebrity-looks-for-baisakhi-to-look-stylish-and-gorgeous

बैसाखी पर इन सेलेब्स की तरह ही तैयार हो सकती हैं आप भी, पहनें ट्रेडिशनल कपड़े जो दिखें बेहद स्टाइलिश
baisakhi-2023-traditional-celebrity-looks-for-baisakhi-to-look-stylish-and-gorgeous

Baisakhi Looks: सेलेब्रिटीज के इन लुक्स से इंस्पायर होकर आप भी बैसाखी के दिन तैयार हो सकती हैं. आप पर क्या अच्छा लगेगा और किस तरह आप पूरी महफिल की शान बन सकेंगी इन लुक्स को देखकर अंदाजा लगा पाएंगी आप. 

फसल कटने का त्योहार बैसाखी आ गया है. इस साल 14 अप्रैल, शुक्रवार के दिन बैसाखी मनाई जाएगी. लेकिन, अगर आपने अबतक क्या पहनना है यह नहीं सोचा तो यहां दिए लुक्स आपको अपना बैसाखी लुक (Baisakhi Look) पाने में मदद करेंगे. जब भी कोई त्योहार होता है तो हम सेलेब्स के लेटेस्ट लुक्स देखते हैं जिनसे हमें ट्रेंड का आइडिया हो जाता है. अगर आप भी बैसाखी पर कुछ ट्रेडिशनल, फैशनेबल और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं तो यहां दिए लुक्स से आपको अच्छीखासी इंस्पिरेशन मिल जाएगी. सेलेब्स के इन एथनिक लुक्स (Ethnic Looks) की तरह ही आपका लुक भी पूरे जश्न में चार-चांद लगा देगा. 

बैसाखी के लिए सेलेब्रिटी लुक्स | Celebrity Looks For Baisakhi 

शहनाज़ गिल

बैसाखी लुक्स की बात की जा रही हो और शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill) का जिक्र ना आए ऐसा भला कैसे हो सकता है. शहनाज़ के इस रेड सूट लुक को देखकर आप भी 'तेनु सूट, सूट करदा' गाना गुनगुनाने लगेंगे. बैसाखी के लिए शहनाज़ का यह लुक एकदम परफेक्ट है. इस एंब्लिश्ड रेड सूट के साथ मैचिंग दुपट्टा है. शहनाज़ ने अपने लुक को सिंपल रखा है और बेहद लाइट मेकअप किया है

जान्हवी कपूर 

अपनी चंचल अदाओं से जान्हवी सभी का दिल जीत लेती हैं और जान्हवी के लुक्स भी ऐसे होते हैं जिनसे हर नजर उनपर ही आकर ठहर जाती है. जान्हवी के इस अनारकली सूट को ही देख लीजिए. शिम्मरी पिंक कुर्ती के साथ जान्हवी ने पेस्टल ग्रीन कलर का दुप्ट्टा लिया है. अपने लुक को मिनिमल मेकअप के साथ पूरा करते हुए जान्हवी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

सोनम बजवा

देसी कुड़ी सोनम के सलवार सूट हों या एथनिक ड्रेसेस, बैसाखी पर बेझिझक पहने जा सकते हैं. लेटेस्ट ना सही लेकिन सोनम का यह लुक एवरग्रीन जरूर है. सफेद प्लाजो पर ग्रीन और रेड कलर की प्रिंटेड कुरती और रंगबिंरगा दुपट्टा लिए सोनम बजवा (Sonam Bajwa) बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. अपने लुक को पूरा करने के लिए सोनम ने हरी चूड़ियां पहनी हैं और साथ ही रेड लिप लुक कैरी किया है.