Maruti Jimny Vs Mahindra Thar: दोनों में से कौन सेफ्टी में अधिक दमदार, यहां देखें तुलना

maruti-jimny-vs-mahindra-thar-maruti-jimny-mahindra-thar

Maruti Jimny Vs Mahindra Thar: दोनों में से कौन सेफ्टी में अधिक दमदार, यहां देखें तुलना
maruti-jimny-vs-mahindra-thar-maruti-jimny-mahindra-thar

Maruti Jimny Vs Mahindra Thar मारुती सुजुकी जिम्नी को ऑफ रोड होने के कारण काफी पसंद किया जा रहा है।अब तक कंपनी को इस एसयूवी के लिए 38 हजार से अधिक की बुकिंग मिल चुकी है। इसका मुकाबला थार से है। अगर कोई भी कार लेने जाता है तो उसके दिमाग में सबसे पहले कार के सेफ्टी का ही प्रश्न आता है। भारतीय बाजार में भी एक से बढ़कर एक दमदार सेफ्टी फीचर्स से लैस कारें मौजूद है। लेकिन आप 5 डोर वाली कार और थार के फैन है और वहीं लेने की प्लैनिग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए इन दोनों के बीच का अंतर लेकर आए हैं। चलिए देखते हैं दोनों में कौन अधिक दमदार है।

Maruti Jimny

ऑफ रोड होने के कारण इसे काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक कंपनी को इस एसयूवी के लिए 38 हजार से अधिक की बुकिंग मिल चुकी है। फिलहाल भारत में इसे लॉन्च नहीं किया गया है। लेकिन इस कार का मुकाबला महिंद्रा थार से होगा। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में महिंद्रा थार को 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिला है। अब सवाल इसपर ये उठता है कि क्या जिम्नी इस कार का मुकाबला सेफ्टी के मामले में कर पाएगी।

Mahindra Thar

साल 2020 में महिंद्रा थार को सेफ्टी के मामले में ग्लोबल एनसीएपी (GNCAP) क्रैश टेस्ट में सेफ्टी फीचर्स के लिए 4-स्टार रेटिंग मिली थी। इसमें इसने एडल्ट और  चाइल्ड प्रोटेक्शन दोनों में चार स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की थी।

Maruti Jimny Vs Mahindra Thar

आपको बता दें, यूरो एनसीएपी ने 2018 में सुजुकी जिम्नी के 3-डोर वाली ग्लोबल मॉडल का क्रैश टेस्ट किया गया, जिसमें इसको 3 स्टार रेटिंग मिली थी। लोगों के सेफ्टी के लिहाज से ये ठीक नहीं है। इसी तरह से मारुति की कई कारें भी सेफ्टी रेटिंग के मामले में जीरो रही थी। मारुति ऑल्टो, वैगनआर, सेलेरियो और एस-प्रेसो शामिल रही। इसके लिए आपको बता दें कि यूरो NCAP ने अभी तक जिम्नी के इंडियन वर्जन की टेस्टिंग नहीं की है। वहीं जिम्नी के ग्लोबल मॉडल ने एडल्ट प्रोटेक्शन में 73% और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 84% स्कोर किया था।

जिम्नी में सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इस कार में 6 एयरबैग, ब्रेक (LSD) लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल, हिल-होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर-व्यू कैमरा, EBD के साथ ABS, ALLGRIP Pro टेक्नोलॉजी जैसे कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। कंपनी इसे 10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है।