इंटरनेट और कंप्यूटर के ऐसे टर्म; जिनके फुल फॉर्म के बारे में नहीं जानते होंगे आप
full-form-of-some-commonly-used-words-on-computer-and-internet-in-daily-life
इंटरनेट हमारे जीवन का हिस्सा है क्योंकि हम अपनी जरूरतों के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। इंटरनेट और कंप्युटर के बहुत से ऐसे टर्म है जिनको हम रोज इस्तेमाल करते हैं लेकिन इन टर्म का हम फुल फॉर्म नहीं जानते हैं। हम आपको ऐसे ही टर्म के बारे में बताएंगे।
इंटरनेट और कंप्यूटर के बारे में हमें आपको बताने की ज्यादा जरूरत नहीं है, क्योंकि हम इसका इस्तेमाल अपने डेली लाइफ में करते हैं । चाहे हम ऑफिस में काम कर रहे हो या फोन में कुछ देख रहे हो, इंटरनेट हमारी अहम जरूरत होती है।
समय के साथ-साथ हम इंटरनेट का इस्तेमाल ज्यादा करने लगे। ऐसे में कुछ ऐसे टर्म है, जिनका हम लगभग रोज करते हैं, लेकिन इसके फुल फॉर्म के बारे में हम नहीं जानते हैं। उदाहरण के लिए हम हर वेबसाइट या आर्टिकल के लिए URL का इस्तेमाल करते हैं या एक दूसरे से इसे साझा करते हैं। मगर हम सब में से बहुत कम ही लोग जानते हैं कि इसका फुल फॉर्म Uniform Resource Locator है।
Computer का भी है फुल फॉर्म
यह शब्द 20वीं शताब्दी के मध्य में गढ़ा गया था, जब कंप्यूटर पहली बार विकसित हुए थे। शुरुआत में कंप्यूटर का उपयोग वैज्ञानिक और सैन्य अनुसंधान के लिए किया जाता था, लेकिन समय के साथ, उनका उपयोग बड़े पैमाने पर होने लगा। इन मशीनों को उनके उद्देश्य को इंगित करने के लिए 'कंप्यूटर' नाम दिया गया था, जो बड़ी मात्रा में डेटा की गणना और प्रोसेस करना था। ‘COMPUTER’ का फुल फॉर्म- कॉमन ऑपरेटिंग मशीन पर्पसली यूज्ड फॉर टेक्नोलॉजिकल एंड एजुकेशनल रिसर्च है।
अब हम आपको उन टर्म के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल बहुत किया जाता है, लेकिन हम इसके फुल फॉर्म के बारे में नहीं जानते हैं। हम आपको इंटरनेट और कंप्यूटर जगत के शॉर्ट फॉर्म के बारे में बताएंगे, जिसको इस्तेमाल बहुत कॉमन है।


