CNG कार खरीदने का शानदार मौका, मार्केट में मौजूद सस्ती कारों की ये है लिस्ट

maruti-suzuki-wagonr-affordable-cng-vehicles-you-can-buy-affordable-cng-car-maruti-suzuki-alto-800-maruti-suzuki-s-presso-maruti-suzuki-alto-k10

CNG कार खरीदने का शानदार मौका, मार्केट में मौजूद सस्ती कारों की ये है लिस्ट
maruti-suzuki-wagonr-affordable-cng-vehicles-you-can-buy-affordable-cng-car-maruti-suzuki-alto-800-maruti-suzuki-s-presso-maruti-suzuki-alto-k10

 हाल के दिनो में भारतीय बाजार में सीएनजी की कीमतों में 10 प्रतिशत की कमी आ गई है। अगर आप अपने लिए सीएनजी कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये आपके लिए काफी खास मौका है। सीएनजी भी सस्ती है और मार्केट में किफायती कीमत में कई दमदार सीएनजी कारें मौजूद है। आज हम इन कारों की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए देखते हैं इनमें कौन -कौन सी कारें शामिल है।

Maruti Suzuki Alto 800

मारुति सुजुकी कंपनी की सबसे छोटी हैचबैक कार में से एक है। भारतीय बाजार में ऑल्टो का एक अलग ही नाम है। वहीं ये बाजार में बिकने वाली सबसे सस्ती सीएनजी कार में से एक है। हाल के दिनों में कंपनी ने इसे कड़े BS-6 चरण 2 उत्सर्जन मानदंडों के कारण पेट्रोल-ओनली मॉडल को बाजार से हटा लिया है, फिर भी कोई स्टॉक रहने तक ऑल्टो 800 CNG को आप अपने घर लेकर जा सकते हैं। इस कार की एक्स - शोरूम कीमत 5.13 लाख रुपये है। ऑल्टो 800 सीएनजी 30 किलोमीटर प्रति किलोग्राम से अधिक का माइलेज देती है।

Maruti Suzuki S-Presso

भारतीय बाजार में इस कार की एक्स -शोरूम कीमत 6 लाख रुपये है। मारुति सुजुकी की नई जनरेशन वाली एस-प्रेसो सीएनजी में एस-सीएनजी किट का इस्तेमाल किया गया है। आपको बता दें, एस-प्रेसो का सीएनजी वर्जन एलएक्सआई वेरिएंट में उपलब्ध है। यह कार 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है जो 56 bhp की पावर और 82 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। मारुति एस-प्रेसो के सीएनजी मॉडल 32 किलोमीटर प्रति किलोग्राम से अधिक का माइलेज देती है।