जॉब एजुकेशन बुलेटिन:RRB NTPC की 3058 भर्तियां, कोचीन शिपयार्ड में 308 वैकेंसी; CBSE ने मोटू-पतलू कॉमिक बुक्स जारी कीं

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात रेलवे और कोचीन शिपयार्ड में भर्ती शुरू होने की। करेंट अफेयर्स में जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की साउथ कोरिया में हुई बैठक समेत अन्य खबरों की। टॉप स्टोरी में बात CBSE बोर्ड में मोटू-पतलू कॉमिक बुक्स की एंट्री की। करेंट अफेयर्स 1. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ट्रेड डील की 30 अक्टूबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने साउथ कोरिया के बुसान एयरपोर्ट पर ट्रेड डील से संबंधित बैठक की। 2. पीएम मोदी 2 दिन के गुजरात दौरे पर वडोदरा पहुंचे 30 अक्टूबर को पीएम मोदी 2 दिन के गुजरात दौरे पर वडोदरा पहुंचे। वो कल 31 अक्‍टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी पर जाएंगे। 3. INS सह्याद्री जापान के ससेबो पहुंचा भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट INS सह्याद्री जापान के ससेबो पहुंचा। भारतीय नौसेना के मुताबिक, ससेबो जापान में दूसरा बंदरगाह है, जहां INS सह्याद्री ‘हिंद-प्रशांत क्षेत्र में लंबी दूरी के सैन्य अभियान से जुड़ी तैनाती’ के दौरान पहुंचा। 4. भारत, रूस के बीच 5वीं सैन्य बैठक हुई 29 अक्टूबर को भारत और रूस के बीच नई दिल्ली में सैन्य और सैन्य-तकनीकी सहयोग से जुड़ी 5वीं बैठक हुई। टॉप जॉब्स 1. RRB NTPC में भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी के 3058 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 2. कोचीन शिपयार्ड में भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cochinshipyard.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए सिर्फ केरल के निवासी आवेदन कर सकते हैं। और सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें... टॉप स्टोरी 1. CBSE ने मोटू-पतलू कैरेक्टर पर कॉमिक बुक पब्लिश की CBSE ने बच्‍चों को टैक्‍सेशन सिखाने के लिए मोटू-पतलू कैरेक्टर पर कॉमिक बुक पब्लिश की हैं। ये कॉमिक बुक्स 'आजादी का अमृत महोत्सव' पहल के तहत 8 किताबों के सेट में निकाली गई हैं। इसका मकसद स्कूली बच्चों के बीच टैक्स लिटरेसी को बढ़ावा देना है। बोर्ड ने CBSE से संबंधित सभी स्कूलों से कहा है कि इन कॉमिक बुक्स को स्टूडेंट्स, पेरेंट्स, टीचर्स और अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर किया जाए। 2. स्‍टूडेंट ने धोखाधड़ी से 4.45 करोड़ रुपए के बिजली के प्रोजेक्ट्स पास करवाए मध्य प्रदेश में एक 24 साल के स्‍टूडेंट ने धोखाधड़ी से 4.45 करोड़ रुपए के बिजली के प्रोजेक्ट्स पास करा लिए। दरअसल सचिन मिश्र नाम के एक स्टूडेंट ने खुद को राज्य सरकार का चीफ सेक्रेटरी बताते हुए सिंगरौली कलेक्टर को फोन किया और 93 स्कूलों के लिए 4.4 करोड़ के बिजली के प्रोजेक्ट्स पास करवा लिया। उसने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिल कर नकली डॉक्युमेंट्स बनवाए। कलेक्टर को शक होने पर इसकी जांच की गई। पुलिस ने सचिन और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें...