आगरा में मेट्रो: मोदी सरकार मेट्रो प्रोजेक्ट का आज उद्घाटन करेगी
आगरा के लोगो और टूरिस्ट लोगो के लिए नई सौगात देने जा रही है। आगरा शुरू से ही टूरिस्ट स्टॉप होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 दिसम्बर को मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण काम का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। दो कॉरिडोर वाले इस प्रोजेक्ट के जरिए सैलानियों को मदद मिलेगी। इस परियोजना के जरिए टूरिस्ट स्पॉट जैसे ताजमहल, आगरा फोर्ट, सिकंदरा को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से जोड़ा जाएगा। आगरा के 15 बटालियन पीएसी परेड मैदान में उद्घाटन कार्यक्रम किया गया।
इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आगरा के पास बहुत पुरातन पहचान तो हमेशा रही है, अब इसमें आधुनिकता का नया आयाम जुड़ रहा है, सैकड़ों वर्षों का इतिहास संजोए ये शहर अब 21वीं सदी के साथ कदमताल मिलाने के लिए तैयार हो रहा है. आगरा में स्मार्ट सुविधाएं विकसित करने के लिए पहले ही लगभग 1,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।


