एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर पुलिस और ससुराल वालो को बता कर फोन में गेम खेलने लगा
एक पति ने अपने बच्चो के सिर से मां का साया हटा दिया। घटना राजस्थान के जोधपुर शहर के बीजेएस कॉलोनी में सोमवार तड़के एक सिरफिरे युवक ने अपनी पत्नी की कैंची मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। साथ ही अपनी ससुराल में ससुर को फोन कर कहा कि आपकी बेटी की मैंने हत्या कर दी है। और फिर मोबाईल पर गेम खेलने लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मृतका के पिता मनोहर सिंह ने विक्रम सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।
गिरफ्तारी के बाद विक्रम सिंह पुलिस को अलग-अलग कहानी बताने लगा। उसके आठ वर्ष की एक बेटी व पांच वर्ष का एक बेटा है। लंबे अरसे से वह कोई काम नहीं कर रहा था। मकान के बाहर बनी दुकानों के किराए से होने वाली आय से ही घर का खर्च चल रहा था। उसकी पत्नी हमेशा उसे कोई काम करने को कहती रहती थी। इसे लेकर दोनों के बीच में पहले भी कई बार तकरार हो चुकी थी। उसने बताया कि पति-पत्नी सो रहे थे। सुबह के समय उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया और उसने अपनी पत्नी पर कैंची से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।


