NEET- सीकर में परीक्षा के दौरान स्टूडेंट बेहोश:महिला कैंडिडेट के दुपट्टे उतरवाए, कलावा कटवाया, एग्जाम से पहले बेटे को गले लगाकर भावुक हुई मां

देशभर में रविवार को सबसे बड़े मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET-UG 2026 की परीक्षा हुई। इसको लेकर सभी सेंटर्स में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। जयपुर, जोधपुर, अजमेर सहित कई जिलों में महिला अभ्यर्थियों को दुपट्टे के साथ एंट्री नहीं दी गई। कई कैंडिडेट्स के पास पेन मिला, जिसे सेंटर के बाहर ही रखवा लिया गया। स्टूडेंट्स के हाथों में बंधे कलावा तक कटवा दिए गए। जूते केंद्र के बाहर ही उतरवाए गए। केंद्रों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी मोबाइल ले जाने की इजाजत तक नहीं थी। रविवार दोपहर डेढ़ बजते ही केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। उधर, सेंटर में एंट्री से पहले बेटे ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया तो मां ने गले लगा लिया। वो भावुक हो गईं। उनकी आंखें भर आईं। सीकर में रविवार को NEET परीक्षा के दौरान शहर के राधाकृष्णन मारू राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर एक छात्र अचानक बेहोश हो गया। छात्र सौरभ (22) निवासी हनुमानगढ़ परीक्षा देते समय अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ा। स्टाफ ने तुरंत 108 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर सुनील बिश्नोई को सूचना दी। एंबुलेंस टीम ने छात्र को प्राथमिक उपचार दिया और एसके अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है। राजस्थान के 27 जिलों के 611 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से NEET-UG 2026 परीक्षा शुरू हुई, जो 5 बजे तक चली। इन केंद्रों के लिए 2.09 लाख अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। सुबह 11 बजे से एंट्री शुरू हो गई थी। वीडियो बना रहे युवक को पकड़ा कोटा के मोदी स्कूल में बने सेंटर के बाहर एक कोचिंग का स्टाफ मोबाइल से वीडियो बना रहा था। पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया और मोबाइल ले लिया। बाद में हिदायत देकर उसे सेंटर से दूर किया गया। परीक्षा केंद्रों की PHOTOS… पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

Jaimamart- Choose and Buy Online Grocery from a wide range of fruits, vegetables, baby care products, personal care products and much more. Shop Now ! www.jaimamart.com