WHO की चेतावनी- कोरोना की स्थिति और गंभीर होगी
दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.22 करोड़ से ज्यादा हो गया है। 3 करोड़ 13 लाख 29 हजार 893 मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब तक 11.46 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
WHO चीफ टेड्रोस एडहोनम गेब्रेसियोसस ने कहा कि उत्तरी गोलार्ध में कोरोना की स्थिति बेहद खराब है। अगले कुछ महीने बेहद टफ होने वाले हैं। हम नेताओं से आग्रह करते हैं कि आगे और मौतें होने से रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करें। स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हो रही हैं। स्कूलों को फिर से बंद करने की जरूरत है।
इटली में 24 घंटे में 19,143 मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या 4,84,869 हो गई है। मरने वालों की संख्या 37,059 हो गई है। इटली के शहर लोम्बार्डी में गुरुवार रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह स्थिति 13 नवंबर तक बनी रहेगी।
- लेजिओ में भी शुक्रवार से 30 दिनों तक कर्फ्यू लागू किया गया है। रात के 12 बजे से सुबह 5 बजे तक यहां सामान्य गतिविधियों पर रोक लगी रहेगी।
- कैंपनिया में भी प्रशासन ने शुक्रवार से देश के विभिन्न प्रांतों में लोगों के यात्रा करने पर रोक लगा दिया है।
- अराजैनो को चारों ओर से घेर कर रेड जोन बना दिया है। यहां 30 अक्टूबर तक किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं है।


