2. मूली (Radish)
मूली को सलाद के रूप में खाना आम है, लेकिन इसमें कुछ ऐसे यौगिक होते हैं जो पेट में गैस बना सकते हैं. इसे उबालकर या हल्की भूनकर खाएं. मूली का सेवन सीमित मात्रा में करें.
3. प्याज (Onion)
प्याज में फ्रुक्टोज होता है, जो कुछ लोगों के लिए पचाना मुश्किल हो सकता है और यह गैस बनने का कारण बनता है. कच्चे प्याज के बजाय इसे पकाकर खाएं. अगर कच्चा प्याज खाना है तो इसे थोड़े समय के लिए पानी में भिगो लें.
4. भिंडी (Okra)
भिंडी की चिपचिपी बनावट और फाइबर की मात्रा इसे गैस पैदा करने वाली सब्जियों में शामिल करती है. भिंडी को अच्छी तरह धोकर और पकाकर खाएं
5. चना और अन्य फलियां (Chickpeas and Legumes)
फलियां जैसे चना, राजमा और उड़द की दाल में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट ज्यादा मात्रा में होते हैं, जिससे पेट फूलने और गैस बनने की समस्या हो सकती है. इन्हें रातभर भिगोकर पकाएं. अदरक और हींग डालकर पकाने से गैस का प्रभाव कम होता है.
पेट की गैस से बचने के लिए सुझाव (Tips To Avoid Stomach Gas)
- धीरे खाएं: भोजन को चबाकर खाने से पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है.
- बहुत ज्यादा मात्रा से बचें: सब्जियों का सेवन सीमित मात्रा में करें.