घुटने तक लंबे बालों के लिए आंवले में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, हफ्तेभर में दिखेगा असर
How to Get Long Hair: हर महिला की चाहत होती है कि उसके बाल लंबे और घने हों। लेकिन प्रदूषण, गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण बालों के झड़ने की समस्या आजकल आम हो गई है। बहुत ज्यादा बाल झड़ने के कारण बाल पतले हो जाते हैं और उनकी ग्रोथ भी रुक जाती है। ऐसे में, बालों को लंबा करने के लिए महिलाएं तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं और महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स भी करवाती हैं। लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। वहीं, इन प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो लंबे समय में बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, बालों को लंबा करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकती हैं। इन्हीं घरेलू उपायों में आंवला भी शामिल है। जी हां, आंवला हमारी सेहत के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो बालों को पोषण प्रदान करते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प पर खुजली, इन्फेक्शन और रूसी की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे बाल मजबूत बनते हैं और हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है। इसके नियमित प्रयोग से बाल जड़ से मजबूत, लंबे और घने होते हैं। अगर आप आंवला में कुछ खास चीजों को मिलाकर लगाते हैं, तो इससे आपके बाल जल्दी लंबे और घने हो सकते हैं। तो आइए, जानते हैं बालों को लंबा करने के लिए कैसे करें आंवला का इस्तेमाल (How To Use Amla For Hair Growth In Hindi)?
आंवला और नारियल का तेल
बालों को लंबा करने के लिए आप आंवला और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले 2 आंवला लें और उन्हें घिस लें। अब एक पैन में जरूरत के अनुसार नारियल तेल गर्म करें। अब इसमें घिसा हुआ आंवला डालकर अच्छी तरह उबाल लें। इसे तब तक उबालें, जब तक तेल का रंग बदल न जाए। उसके बाद इसे छानकर ठंडा कर लें और किसी बॉटल के स्टोर कर लें। शैम्पू करने से कम से कम 1 घंटे पहले इस तेल को बालों में लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। उसके बाद किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इस तेल को लगाने से आपके बाल जल्दी लंबे हो सकते हैं।
आंवला और एलोवेरा
बालों की ग्रोथ के लिए आंवला और एलोवेरा का मिश्रण काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। एलोवेरा बालों को नमी देने के साथ-साथ उन्हें लंबा और घना बनाने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच आंवला जूस लें। इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक लगाएं। इसे करीब 30 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद पानी से इसे धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ काफी अच्छी हो सकती है। साथ ही, बाल चमकदार भी नजर आएंगे।
Kumkum sharma 

