उम्र के हिसाब से रोज कितना पैदल चलना चाहिए? क्या आप जानते हैं कितने कदम चलने चाहिए

उम्र के हिसाब से रोज कितना पैदल चलना चाहिए? क्या आप जानते हैं कितने कदम चलने चाहिए

किस उम्र में कितना चलना चाहिए? | How Much Should One Walk At What Age?

1. बच्चों

बच्चों को दिनभर में पर्याप्त शारीरिक गतिविधि की जरूरत होती है ताकि उनकी हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत हो सकें और उनका संपूर्ण विकास हो सके.

2. उम्र 5-17 साल

बच्चों और किशोरों को रोजाना कम से कम 60 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए, जिसमें तेज चलना भी शामिल हो सकता है. अगर वे खेलकूद, दौड़ने या किसी अन्य खेल में भाग लेते हैं, तो यह और भी बेहतर है.

3. एडल्ट्स के लिए (18-64 वर्ष)

वयस्कों को अपने शरीर को एक्टिव रखने और बीमारियों से बचाव के लिए रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी की जरूरत होती है.

4. उम्र 18-64 साल

एडल्ट्स के लिए रोजाना 7,000 से 10,000 कदम चलने की सलाह दी जाती है, जो लगभग 5-8 किलोमीटर के बराबर है. अगर आपके पास समय की कमी है, तो हफ्ते में कम से कम 150-300 मिनट की मध्यम तीव्रता की शारीरिक गतिविधि करें, जिसमें पैदल चलना, जॉगिंग या अन्य व्यायाम शामिल हो सकते हैं.

5. बुजुर्गों के लिए (65 वर्ष और उससे ज्यादा)

बुजुर्गों के लिए चलना हार्ट हेल्थ, मसल स्ट्रेंथ और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है. उम्र बढ़ने के साथ जोड़ों और हड्डियों की समस्या बढ़ सकती है, इसलिए हल्के और नियमित व्यायाम की जरूरत होती है. बुजुर्गों को रोजाना लगभग 3,000 से 5,000 कदम चलने का लक्ष्य रखना चाहिए, जो लगभग 2-3 किलोमीटर होता है. अगर शारीरिक स्थिति ठीक है, तो इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 7,000 कदम तक किया जा सकता है. हफ्ते में कम से कम 150 मिनट की मॉडरेट इंटेसिटी एक्टिविटी भी फायदेमंद हो सकती है.