पति राघव चड्ढा के साथ बनारस पहुंचीं परिणीति चोपड़ा:दश्वाशमेश घाट पर हुई गंगा आरती में लीन दिखीं एक्ट्रेस

पति राघव चड्ढा के साथ बनारस पहुंचीं परिणीति चोपड़ा:दश्वाशमेश घाट पर हुई गंगा आरती में लीन दिखीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा रविवार 10 नवंबर को पति राघव चड्ढा के साथ बनारस पहुंची थीं। यहां उन्होंने पति और उनके परिवार के साथ गंगा आरती में हिस्सा लिया। सामने आए वीडियो में परिणीति भक्ति में लीन नजर आ रही हैं।

दश्वाशमेश घाट में हुई गंगा आरती में परिणीति चोपड़ा हरे ट्रेडिशनल लिबास में पहुंची थीं, जबकि राघव चड्ढा ने सफेद कुर्ते के साथ हाफ जैकेट पहन रखी थी। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की मां और अन्य परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। सभी का घाट पर स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम और प्रसाद देकर स्वागत किया गया था।