जब दिखने लगे अंधकार, न दिखे कोई रास्ता, तो याद कर ले जैकी चैन की ये बातें
की चैन (Jackie Chan) दुनिया के फेमस मार्शल आर्टिस्ट, अभिनेता, निर्देशक और स्टंटमैन हैं। वे अपनी अनोखी एक्टिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं, जिसमें वे खतरनाक स्टंट्स को कॉमेडी के साथ मिला देते हैं। उन्होंने ब्रूस ली की फिल्मों में एक स्टंटमैन के रूप में अपना करियर शुरू किया था। जैकी चैन ने खुद को ब्रूस ली से अलग साबित करने के लिए एक नया रास्ता चुना। जहां ब्रूस ली अपनी गंभीरता के लिए जाने जाते थे, वहीं जैकी ने अपनी फिल्मों में हंसी-मजाक और घरेलू वस्तुओं का उपयोग करके लड़ने की शैली विकसित की। वे अपनी फिल्मों में लगभग सभी खतरनाक स्टंट्स खुद करते हैं, जिसकी वजह से उनके शरीर की लगभग हर हड्डी कभी न कभी टूट चुकी है। वो एक्टर होने के साथ साथ करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। ऐसे में यहां हम उनके कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं जो आपका मार्गदर्शन करने का काम करेंगे।
- जो लोग सच में कुछ करना चाहते हैं, वे रास्ता बना लेते हैं; जो नहीं, वे बहाना ढूंढ़ते हैं।
- जीवन को दोबारा नहीं जी सकते, केवल आपका चरित्र और वो निर्णय मायने रखते हैं जो आप उसी समय लेते हैं।
- खामोश बैठना और कुछ न करना, ये दोनों अलग बातें हैं।
- जीवन हमें गिरा सकता है, लेकिन हम यह चुन सकते हैं कि फिर से उठना है या नहीं।
- महान कार्य करने के लिए सुपरहीरो बनने की जरूरत नहीं, बस खुद बनने से काम चलता है।
- अमरता का मंत्र है - पहले एक ऐसी ज़िंदगी जियो जिसे लोग याद रखें।
- जीवन में कई समस्याएं हैं, पर होंठ अन्जाने में भी मुस्कुरा देते हैं।
- मैं बुरे से बुरे हालात के लिए तैयार रहता हूं, लेकिन सबसे अच्छे की उम्मीद रखता हूं।
Kumkum sharma 

