Happy Shivratri Live: महाशिवरात्रि आज, ऐसे करें महादेव को प्रसन्न, जानिए महत्व, पूजा विधि और मंत्र
Mahashivratri Ki Shubhkamnaye, Vrat Katha, Shiv Ji Ki Aarti Live: आज पूरे देश में महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। महादेव को प्रसन्न करने और उनकी आराधना के लिए महाशिवरात्रि का त्योहार बहुत ही खास माना जाता है। आज घर-घर और गली-गली हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।
शिव भक्तों के लिए आज महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही खास है। अपने आराध्य देवता को प्रसन्न करने के लिए और अपनी हर मनोकामना को प्राप्त करने के लिए शिवजी की पूजा-उपासना जरूरी है। आज ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हुए शिवजी की पूजा करें। शिवमंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर दूध, दही, जल, गंगाजल, शहद, गन्ने का रस, चंदन और भस्म से भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार करें।
महाशिवरात्रि के उपाय
- शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें।
- महाशिवरात्रि के प्रथम पहर में संकल्प करके दूध से स्नान के बाद ॐ हीं ईशानाय नम: का जाप करें।
- द्वितीय प्रहर में दधि स्नान करके ॐ हीं अघोराय नम: का जाप करें।
- तृतीय पहर में धृत स्नान एवं मंत्र ॐ हीं वामदेवाय नम: का जाप करें।
- फिर चतुर्थ पहर में मधु स्नान एवं ॐ हीं सद्योजाताय नमः मंत्र का जाप करें।
MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि पर शिव जी को भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
किसी समस्या को दूर करने के लिए उपाय
- अपनी किसी इच्छा को कागज पर लिखें। उदाहरण के लिए- यदि सैलरी नहीं मिल रही हो आपको लिखना है, ''मेरी सैलरी मिल गई है मैं खुश हूं''। इसे लाल पेन से एक कागज पर लिखें और उस कागज को मोड़ कर शिवरात्रि वाले दिन घर से बाहर जमीन में दबा दें। साथ ही उस जगह पर एक पौधा लगा देें और रोजाना पानी दें।
- इसके अलावा पांच मुखी रुद्राक्ष को पानी से साफ करके सुखा लें। सुखने के बाद इसे अपने बाएं हाथ में रखें और दाएं हाथ से बंद करके अपनी सारी इच्छाएं बोल दें। साथ ही मन में सोचें कि यह मेरा एक जादुई रुद्राक्ष है जो मेरी सारी इच्छाओं को पूरा करेगा। इसके बाद इसे कहीं सुरक्षित जगह पर रख दें और दिन में एक बार जरूर देखें।
- एक काली मिर्च और सात काली तिल्ली के दाने हथेली में रखकर मन से कामना करें और शिवलिंग पर चढ़ा दें। ऐसा करने से आपकी मनोकामना जरूर पूरी होगी।
- शिवरात्रि के दिन 21 बेलपत्र लेकर सभी पर चंदन से 'ॐ नमः शिवाय' लिख कर शिवलिंग पर अपनी इच्छा बोलते हुए चढ़ा दें
Naresh Chouhan 

