26 साल पुरानी 2 घंटे 38 मिनट की हॉरर फिल्म, अकेले देखने की नहीं होगी हिम्मत, हर सीन में छिपा है खौफनाक राज
2000 में रिलीज हुई इस धांसू हॉरर फिल्म ने अपनी कहानी से लोगों के होश उड़ा दिए थे। इसने दिमाग में ऐसा डर पैदा किया, जो सिर्फ स्क्रीन पर नहीं बल्कि दर्शकों के बीच भी देखने को मिला। 26 साल पुरानी इस फिल्म में मोहनलाल, जयाप्रदा, विजयालक्ष्मी, विनीत कुमार और मुरली हैं।
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज के बाद से एक बार फिर लोगों के बीच डरावनी कहानियां चर्चा में आ गई है, जिसमें कुछ पुरानी और नई फिल्में शामिल है। इस हॉरर फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसका हर सीन खौफ से भरपूर है। इसमें डर को धीरे-धीरे कहानी के साथ बनाया जाता है, जिससे दर्शक खुद को उससे जुड़ा हुआ महसूस कर सके और उन्हें डर लगे। 26 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म में सिर्फ भूत दिखाने पर जोर नहीं गया, बल्कि हर किरदार में छुपा डर और दर्द भी दिखाया गया। इसमें साउंड, कैमरा और लोकेशन इतने जबरदस्त तरीके से इस्तेमाल किया गया है कि इसकी कहानी आपके दिलों-दिमाग में बस जाएगा। खाली घर और सन्नाटा से भरपूर माहौल कहानी को और ज्यादा खौफनाक बना देती है।
2 घंटे 38 मिनट की धांसू हॉरर फिल्म
2000 में एक ऐसी हॉरर फिल्म आई, जिसने लोगों को असली डर से रूबरू करवाया। यह भारतीय मलयालम भाषा की मिस्ट्री हॉरर फिल्म है, जिसे सिबी मलयिल ने डायरेक्ट किया। रघुनाथ पलेरी ने लिखा और कोकर्स फिल्म्स के जरिए सियाद कोकर ने प्रोड्यूस किया है। 26 साल पुरानी इस फिल्म में मोहनलाल, जयाप्रदा, विजयालक्ष्मी, विनीत कुमार और मुरली भी हैं। अपनी यूनिक कहानी और डरावने माहौल की वजह से ये फिल्म काफी चर्चा में रही है। इसका नाम 'देवदूथन' है।
7.7 रेटिंग वाली बेहतरीन कहानी
कहानी एक संघर्षरत संगीतकार विशाल कृष्णमूर्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक म्यूजिकल का निर्देशन करने के लिए अपने पुराने कॉलेज लौटता है। कई साल पहले मैडम एंजेलीना इग्नेशियस ने उसे कॉलेज से निकाल दिया था, क्योंकि उस पर एक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को बिना अनुमति बजाने का आरोप था। विशाल का दावा था कि वह वाद्य यंत्र अपने आप बजता था। विशाल को फिर से वही रूह कंपा देने वाली धुन सुनाई देती है और वह 'सेवन बेल्स' के रहस्य को सुलझाने की खोज पर निकल पड़ता है। इसे IMDb पर 7.7 रेटिंग मिली है।
कहां देखें मोहनलाल की 26 साल पुरानी हॉरर फिल्म
इस फिल्म ने तीन केरल राज्य फिल्म पुरस्कार जीते, जिनमें 'द बेस्ट फिल्म विथ पॉपुलर अपील एस्थेटिक वैल्यू', 'सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक' और 'सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइनर' शामिल हैं। 26 जुलाई, 2024 को इसका एक डिजिटली रीमास्टर्ड 4K डॉल्बी एटमॉस 'डायरेक्टर्स कट' रिलीज किया गया। दोबारा रिलीज होने के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। मोहनलाल की 'देवदूथन' कहां देखें? बता दे कि ये फिल्म आप यूट्यूब और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
Kumkum sharma 

