पाकिस्तानी खिलाड़ी होगा 6 महीने के लिए सस्पेंड! तो क्या ड्रग्स लेकर खेला टी20 विश्व कप क्रिकेट

पाकिस्तानी खिलाड़ी होगा 6 महीने के लिए सस्पेंड! तो क्या ड्रग्स लेकर खेला टी20 विश्व कप क्रिकेट

पाकिस्तानी खिलाड़ी क्या क्या करके मैदान में खेलने के लिए उतरते हैं, इस बात का खुलासा एक बार​ फिर हो गया है। मोहम्मद नवाज पर को छह महीने के लिए सस्पेंड किया जा सकता है। फिलहाल जांच चल रही है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का खिलाड़ी डोप टेस्ट में फंस गया है। इस बीच संभावना जताई जा ही है कि उसे कम से कम छह महीने के लिए सस्पेंड किया जा सकता है। अब सवाल ये उठ रहे हैं ​​कि क्या पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज ने ड्रग्स लेकर पाकिस्तान के लिए टी20 विश्व कप के मैच खेले थे। कुल मिलाकर जांच हो रही है और जल्द ही इस पर आखिरी फैसला लिया जाएगा।

मोहम्मद नवाज ड्रग्स टेस्ट में पाए गए पॉजिटिव

मोहम्मद नवाज पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर माने जाते हैं। वे टी20 विश्व कप 2026 के दौरान बैन रिक्रिएशनल सब्सटेंस के लिए पॉजिटिव टेस्ट पाए गए हैं। नतीजतन उन्हें चेतावनी दी जा सकती है या फिर छह महीने के लिए सस्पेंड किया जा सकता है। इस पूरे मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए आईसीसी ने पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से विस्तार से जांच के लिए कहा है। नवाज पर क्या एक्शन लिया जाएगा, ये चीज की क्वांटिटी पर निर्भर करेगा। 

तो क्या बचाने की तैयारी कर है पाकिस्तान

इस बीच पाकिस्तान ने उनके बचाव के लिए भी लगता है कि रास्ता तैयार करना शुरू कर दिया है। द न्यूज की एक रिपोर्ट में पाकिस्तान एंटी डोपिंग ऑर्गनाइजेशन के फाउंडर चेयरमैन डॉ वकार अहमद के हवाले से कहा है कि मैच से बाहर रिक्रिएशनल सब्सटेंस के इस्तेमाल पर कोई सजा नहीं है। अगर मैच के दौरान इस तरह की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है तो उसे चेतावनी से लेकर छह महीने तक के सस्पेंशन को भी झेलना पड़ सकता है। जानकारी मिली है कि पीसीबी के मेडिकल पैनल ने मामले में अपनी जांचकर आईसीसी को रिपोर्ट दे दी है। आईसीसी ही मामले पर आखिरी फैसला लेगा, क्योंकि टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन आईसीसी की ओर से किया गया था। इसी के आधार पर नवाज का इंटरनेशनल करियर भी निर्भर करेगा।

अब तक ऐसा रहा है मोहम्मद नवाज का करियर

मोहम्मद नवाज के करियर की बात की जाए तो उन्होंने साल 2016 में अपने इंटरनेशनल करियर का डेब्यू किया था। अब तक छह टेस्ट खेलकर जहां उन्होंने 144 रन बनाए हैं, वहीं 16 विकेट भी लिए हैं। 44 वनडे मैच खेलकर नवाज ने 538 रन और 49 विकेट चटकाए हैं। टी20 इंटरनेशनल मैचों की बात करें तो वहां उन्होंने 98 मैच खेलकर 911 रन और 101 विकेट लिए हैं। अभी नवाज पीएसएल यानी पाकिस्तान सुपर लीग के मैच खेल रहे हैं, जहां उन्हें बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिल पा रही है।