बंगाल के लिए BJP का फॉर्मूला, एक CM और 2 डिप्टी; एक महिला भी बन सकती हैं उपमुख्यमंत्री

बंगाल के लिए BJP का फॉर्मूला, एक CM और 2 डिप्टी; एक महिला भी बन सकती हैं उपमुख्यमंत्री

34 महिलाओं को टिकट दिया, 23 जीतीं

शुभेंदु के दो डिप्टी में एक महिला हो सकती हैं क्योंकि बंगाल में इस बार आधी आबादी ने जमकर बीजेपी को आशीर्वाद दिया है। बीजेपी ने 34 महिलाओं को टिकट दिया था जिसमें 23 महिलाएं जीतकर विधानसभा पहुंची हैं यानि स्ट्राइक रेट 68 प्रतिशत का रहा है।

बीजेपी कोटे से जो 23 महिलाएं जीतकर विधानसभा पहुंची हैं उसमें सबसे पहला नाम अग्निमित्रा पॉल का है जो आसनसोल दक्षिण से जीती है। दूसरा नाम रूपा गांगुली का है जो सोनारपुर साउथ से जीती हैं। तीसरा नामा रत्ना देबनाथ का जो पानीहाटी सीट से जीती हैं। ये RG कर रेपकांड विक्टिम की मां भी हैं। ओसग्राम से कलिता माजी भी जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। इसके अलावा रेखा पात्रा, पूर्णिमा चक्रवर्ती, तपसी मंडल, चंदना बाउरी और शिखा चटर्जी का नाम भी शामिल है जो जीतकर विधानसभा पहुंची हैं।

रूपा गांगुली क्यों बन सकती हैं डिप्टी CM? 

  • बंगाल में बीजेपी का बड़ा महिला चेहरा
  • शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों से जुड़ाव
  • बंगाल में महिलाओं से जुड़े मुद्दे उठाए
  • ममता के महिला वोट में सेंध लगाने में अहम रोल
  • 2015-2017 तक बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष
  • सोनारपुर साउथ से 35 हज़ार से ज्यादा मार्जिन से जीतीं

डिप्टी CM की रेस में अग्निमित्रा पॉल का नाम क्यों? 

  • बंगाल बीजेपी की फायरब्रांड और आक्रामक महिला फेस 
  • बंगाल में ममता बनर्जी के 'महिला फैक्टर' का काउंटर
  • बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहीं
  • फैशन डिजाइनिंग की दुनिया से सियासत में आईं
  • बीजेपी की टॉप लीडरशिप का भरोसा जीता
  • आसनसोल साउथ से TMC को 40,000 से ज्यादा वोटों से हराया

दलित चेहरों में ये नेता हैं डिप्टी CM के सबसे बड़े दावेदार

पश्चिम बंगाल में इस बार दलितों ने दिल खोलकर बीजेपी को वोट दिया है। बंगाल में 68 सीटें दलितों के लिए रिजर्व हैं जिसमें से बीजेपी को 51 सीटों पर जीत मिली है। जबकि टीएमसी सिर्फ 17 सीट ही जीत पाई है मतलब टीएमसी से तीन गुणा ज्यादा सीटें बीजेपी ने जीती है। दलित सीटों पर बीजेपी का स्ट्राइक रेट 75 प्रतिशत है।